ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समानांतर 10 फरवरी से खिरिया बाग में होगी लेबर-फार्मर समिट

जन आंदोलन के नेता वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह

खिरिया बाग संघर्ष ने पूरे किए चार महीने

(समाज वीकली)- खिरिया बाग, आज़मगढ़ 9 फरवरी 2023. खिरिया बाग संघर्ष ने चार महीने पूरे किए. राजधानी में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समानांतर 10, 11, 12 फरवरी को खिरिया बाग में लेबर-फार्मर सम्मिट होगी. किसानों-मजदूरों के समर्थन में बुद्धिजीवी और किसान नेता आएंगे.

जन आंदोलन के नेता वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह, बुद्धिजीवी अशोक चौधरी, किसान नेता चतुरानन ओझा 10 फरवरी को धरनारत ग्रामीणों के समर्थन में आएंगे.

धरने को नीलम, रामनयन यादव, नरोत्तम, राजीव यादव, ओम प्रकाश भारती, सुनील पंडित, गणेश, नन्द लाल यादव, सुनीता, महेंद्र राय, मुराली, विजय यादव ने संबोधित किया. धरने की अध्यक्षता बच्ची देवी यादव और संचालन सर्वेश यादव ने किया.

द्वारा-
रामनयन यादव
संयोजक, जमीन मकान बचाओ संयुक्त मोर्चा
9935503059

हम, भारत के लोग, देश के अन्नदाता-मेहनतकश

Previous articleMedia censorship: Turns out that Kerala CPI(M) does not practice what it preaches
Next articleILT20: Pooran, Fletcher power MI Emirates to eight-wicket win over Dubai Capitals