HOME शिक्षिका स्व. अनीता जी की जयंती पर उनके परिवार ने विद्यालय को...

शिक्षिका स्व. अनीता जी की जयंती पर उनके परिवार ने विद्यालय को वेंडिंग मशीन दान, पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि*

6

समाज वीकली यू के

जालंधर – दिनांक: 4 मई 2026- फूलपुर धनाल स्थित बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज स्वर्गीय शिक्षिका अनीता जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके परिवार तथा स्कूल की तरफ से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली दी गई । अनीता जी का पिछले वर्ष एक लाइलाज बीमारी के कारण निधन हो गया था। इस स्कूल में उनका सात साल शिक्षण अनुभव रहा। उनकी स्मृति में उनके पति श्री हनी जस्सल जी, उनकी बेटी मोनिका, बेटा हितेश जस्सल, स्व. अनीता जी की बहन श्रीमती रिद्धिमा जस्सल जी, उनके पिता गनी राम जी ने मिलकर विद्यालय को एक वेंडिंग मशीन दान की तथा परिसर में पौधारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर श्री अशोक कुमार चन्द्र जी (एएसआई रिटायर्ड), उनके बेटे जतिन चंद्र जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से उनके परिवार को “बुद्धा एंड हिज धम्मा” पुस्तक स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की गई।
विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ ने स्व. अनीता जी के शिक्षा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442

Previous articleਕੀ ਤੁਹਾਨੂੰ ਪਲੈਟੀਨਾ ਖਰੀਦਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ, ਜੋ ਪੂਰੇ ਟੈਂਕ ‘ਤੇ 800 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦੀ ਮਾਈਲੇਜ ਦਿੰਦੀ ਹੈ, ਜਾਂ ਭਰੋਸੇਯੋਗ ਸਪਲੈਂਡਰ ਪਲੱਸ? ਆਪਣੇ ਸਾਰੇ ਸ਼ੰਕਿਆਂ ਨੂੰ ਇੱਥੇ ਦੂਰ ਕਰੋ।
Next articleਜੀਐਸਟੀ ਟਰੱਕ ਪਰਮਿਟ–ਓਲੰਪੀਅਨ ਪ੍ਰਿਥੀਪਾਲ ਸਿੰਘ ਹਾਕੀ ਫੈਸਟੀਵਲ ਅੱਜ ਤੋਂ ਜਰਖੜ ਖੇਡ ਸਟੇਡੀਅਮ ਵਿਖੇ