ओमप्रकाश वाल्मीकि स्मृति साहित्य सम्मान 2022 के लिए युवा कवि एवं लेखक रमन कुमार का नाम चयनित

(समाज वीकली)- साहित्य संस्था साहित्य चेतना मंच, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) ने अपने तृतीय ओमप्रकाश वाल्मीकि स्मृति साहित्य सम्मान के लिए 10 नामों की घोषणा की है। साहित्य चेतना मंच के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र वाल्मीकि जी ने बताया कि यह पुरस्कार किसी भी लेखक के सामाजिक एवं साहित्यिक कार्यों को देखते हुए नाम का चयन किया जाता है।

इस सम्मान के लिए रमन कुमार का नाम उनके द्वारा संपादित पुस्तक ‘हिंदी दलित कविता: आंदोलन और जागृति की पक्षधर’ के लिए चुना गया है। इस संस्था के महासचिव श्याम निर्मोही जी का कहना है कि इस संस्था का उद्देश्य दलित समाज की पढ़ी-लिखी युवा पीढ़ी के लेखन कार्यों के लिए प्रेरित करना और साहित्यकार ओमप्रकाश वाल्मीकि जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। रमन कुमार वर्तमान में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली से शोध कर रहे हैं।

 

समाज वीकली ऍप डाउनलोड करने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly

Previous articleਪੁਆੜੇ ਦੀ ਜੜ੍ਹ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ !
Next articleਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 10 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਤਬਦੀਲ