सोशलिस्ट किसान सभा का राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन

सोशलिस्ट किसान सभा का राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन

(समाज वीकली)- आज शहीद स्मारक, लखनऊ पर सोशलिस्ट किसान सभा राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे किसान आंदोलन और उसकी प्रमुख मांग कि न्यूनतम समर्थल मूल्य को कानूनी गारंटी के रूप में किसानों को उपलब्ध कराया जाए को अपना समर्थन व्यक्त करती है। पंजाब के शम्भू व खनौरी सीमाओं पर जिस तरह से किसानों को हरयाणा व केन्द्र की पुलिस व सुरक्षा बलों का सामना करना पड़ रहा है ऐसा प्रतीत होता है जैसे अपने ही देश में हमारी सरकार किसानों को अपना दुश्मन मानती है। नरेन्द्र मोदी ने देश में जिन चार जातियों को गिनाया है उसमें किसान भी है और वे किसान सम्मान निधि भी देते हैं। फिर भी किसान उनसे नाराज क्यों है और उसके साथ ऐसे सौतेला व्यवहार क्यों?

हम नौजवान किसान शुभकरन सिंह की पुलिस की गोली से मौत व सुरक्षा बलों द्वारा पंजाब की सीमा में घुस कर किसानों के ट्रैक्टरों को तोड़ने की कार्यवाही की निंदा करते हैं। सरकार और उसके नुमाइंदे यह जान लें कि वे जिस किसान और उसके उपकरणों का अपमान कर रहे हैं, ये वे ही है जो पूरे देश को खिलाते हैं, जिसमें वे भी शामिल हैं।

पिछली बार 13 महीनों के लम्बे किसान आंदोलन के बाद सरकार ने तीन विवादास्पद कानून वापस लिए थे और वायदा किया था कि न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी के रूप में देंगे। किंतु अब सरकार अपने वायदे से मुकर गई है। सरकार में जो लोग निर्णय ले सकते हैं वे वार्ता में ही शामिल नहीं हैं। और कनिष्ठ लोग जो वार्ता कर रहे हैं वे कोई निर्णय नहीं ले सकते। यानी सरकार खुलकर किसानों का माखौल उड़ा रही है और किसान की मजबूरी है कि उसे सरकार से वार्ता करनी ही होगी।

सोशलिस्ट किसान सभा सरकार को चेतावनी देती हैं कि यदि उसने किसानों की प्रमुख मांग को नहीं माना तो उ.प्र. में जगह जगह प्रदर्शन शुरू कर दिए जाएंगे।

सोशलिस्ट किसान सभा

अनिल कुमार मिश्र, राजीव यादव, कमलेश पाण्डेय,
राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय महासचिव उ.प्र. अध्यक्ष
मो. 8707449208 मो. 8210437705 मो. 7754995337

Previous articleजी-20 शिखर सम्मेलन की भारतीय संदर्भ में प्रासंगिकता: पुनर्मूल्यांकन
Next article*ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਸੈਂਟਰ ਸਕੂਲ ਮੁਖੀਆ ਨਾਲ ਹੋਈ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ*