हिम ज्योति कल्याण समिति रेल कोच फैक्ट्री द्वारा 30 वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

कपूरथला (ਸਮਾਜ ਵੀਕਲੀ) (कौड़ा)- हिम ज्योति कल्याण समिति रेल कोच फैक्ट्री द्वारा 30 वां वार्षिक महोत्सव रेल कोच फैक्ट्री के वारिश शाह हाल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ सिकंदर कुमार राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व वाइस चांसलर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विशेष रूप उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाई उन्होंने कार्यकारणी को उसके अधिक प्रयास एवं युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से अवगत करवाने हेतु बधाई दी समारोह में कैप्टन संजय पाराशर सी ई ओ को एवं समाजसेवी ने महिलाओं एवं बच्चों के लिए उनकी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों से रेल कोच फैक्ट्री वासियों को अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने कार्यकारिणी को हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया। श्री बलदेव राज सचिव महाप्रबंधक रेल कोच फैक्ट्री ने प्रशासन की ओर से तथा श्री राजीव खोसला नायब तहसीलदार ने जिला कपूरथला प्रशासन की ओर से सांसद की आगवानी की एवं उन्हें सम्मानित किया।

समारोह में जिला संचालक श्री बलविंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए कार्य करने द्वारा उनका अभिनंदन किया गया।
समारोह में श्री वरुण कटोच मैनेजर ब्रिजस्टोन इंडिया लिमिटेड को भी उनकी उपलब्धियों हेतु सम्मानित किया गया। हिम ज्योति कल्याण समिति द्वारा आयोजित करवाई गई। खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
समारोह में सरस्वती कला मंच ने अपनी स्वर लहरियों को हिमाचली लोक गीतों में प्रवाहित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का मंच संचालन इंजीनियर अमन पाहवा एवं डॉ मनदीप राणा ने बहुत ही खूबसूरत ढंग से किया। आए हुए अतिथियों का दर्शकों से परिचित अध्यक्ष संजीव कुमार ने करवाया है। हिम ज्योति कल्याण समिति द्वारा आयोजित कांगड़ी धाम का सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार एवं कैप्टन संजीत राष्ट्रीय तथा उपस्थित हिमाचल निवासियों व अन्य अतिथियों ने भरपूर आनंद उठाया।

इस वार्षिक महोत्सव के सफल आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष श्री संजीव परमार समंथा कर अखिलेश कुमार , तिलकराज, बृजमोहन ,दिनेश शर्मा, सुनील कुमार, रवि ठाकुर, राजन मिन्हास, सुनील राणा, सुरेंद्र ठाकुर ,राजीव गुलेरिया, राजकुमार ,आशु राणा, जोगिंदर कुमार, भुवनेश डोगरा ने समारोह को सफल बनाने के लिए अहम भूमिका निभाई।

 

 

 

‘ਸਮਾਜਵੀਕਲੀ’ ਐਪ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰਨ ਲਈ ਹੇਠ ਦਿਤਾ ਲਿੰਕ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly

Previous articleਨੀਨਾ ਤਾਂਗੜੀ ਓਨਟਾਰੀਓ ‘ਚ ਹਾਊਸਿੰਗ ਦੀ ਐਸੋਸੀਏਟ ਮੰਤਰੀ ਬਣੀ
Next articleIPL 2023: Stoinis’ fifty, Pooran’s blitz power LSG to last-ball thrilling win over RCB