गवर्नमेंट टीचर युनियन द्वारा गढ़शंकर में स्टेट अवार्डी सतनाम सिंह सूनी का सम्मान

गढ़शंकर में स्टेट अवार्डी सतनाम सिंह सूनी का सम्मान करते जीटीयू के अध्यापक तथा भ्रातृ जत्थेबंदियों के नेता।
गढ़शंकर, (समाज वीकली)  (बलवीर चोपड़ा) आज गांधी पार्क गढ़शंकर में गवर्नमेंट टीचर युनियन (जीटीयू) द्वारा यूनियन के नेता मास्टर नरेश कुमार, मास्टर हरदीप कुमार, हेड मास्टर संदीप बडेसरों तथा सतपाल मिन्हास के नेतृत्व में स्टेट अवार्डी सतनाम सिंह सूनी लैक्चर्र (जिला साइंस सुपरवाईज़र) का विशेष सम्मान किया गया।
    इस मौके गांधी पार्क गढ़शंकर में स्थित मेजर सिंह लाइब्रेरी में  आयोजित संक्षिप्त समागम में नरेश कुमार, हरदीप कुमार, संदीप बड़ेसरों, सतपाल मिन्हास के साथ अध्यापकगण प्रदीप कुमार गुरु, दिलावर सिंह, बलविंदर कुमार, हरपिंदर सिंह, कमलजीत सिंह, राज कुमार डोगरपुर के अलावा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी नाजर राम, पैंशनर्स नेता शाम सुंदर कपूर, बलवंत राम, सरूप चंद लेक्चर्र, मेजर सिंह, फैडरेशन नेता मक्खन सिंह वाहिदपुरी, जीत सिंह बगवाईं, शिंगारा राम भज्जल, अध्यापक नेता मुकेश कुमार गुजराती, राजिंदर पाल आदि उपस्थित थे। इस मौके संबोधित करते नाजर राम, शाम सुंदर कपूर, नरेश कुमार, सतपाल मिन्हास, मक्खन सिंह वाहिदपुरी, शिंगारा राम भज्जल तथा मुकेश कुमार गुजराती ने सतनाम सिंह सूनी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र निभाई शानदार सेवाओं तथा समाज सेवा के क्षेत्र में किये कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें स्टेट अवार्ड प्राप्त करने पर बधाई दी और उन्हें भविष्य में और भी प्राप्तियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके  सतनाम सिंह सूनी ने सम्मानित करने पर धन्यवाद करते हुए अपनी सेवा दौरान निभाई सेवाओं पर संक्षिप्त में प्रकाश डाला और सभी की आशाओं पर खरा उतरने का विश्वास दिलाते कहा कि वह आगे से और मेहनत करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
Previous articleਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ’ਚ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਮਰਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 450 ਸਾਲਾ ਜੋਤੀ ਜੋਤਿ ਸਮਾਉਣ ਦਿਵਸ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 450 ਸਾਲਾ ਗੁਰਿਆਈ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਗੁਰਮਤਿ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ
Next articleਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ ਵਿੱਚ ਗੌਰਮਿੰਟ ਟੀਚਰ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਸਟੇਟ ਐਵਾਰਡੀ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਸੂਨੀ ਦਾ ਸਨਮਾਨ