पांचवा विशाल अशोक विजय दशमी महोत्सव आर.सी.एफ. में आज मनाया जाऐगा

हुसैनपुर (ਸਮਾਜ ਵੀਕਲੀ) (कौड़ा)-अशोक विजय दशमी महोत्सव कमेटी, रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला की ओर से पांचवा विशाल अशोक विजय दशमी महोत्सव 15 अकतूबर-2021 दिन शुक्रवार समय 1 बजे को लव कुश पार्क टाईप-1 बहुत ही श्रद्धा और हर्षोलास के साथ मनाया जा रहा है। समागम में अलग अलग वक्ताओं द्वारा महान सम्राट अशोक जी और बाबा साहिब के द्वारा शुरू की गई धम्म क्रांति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जायेगी उपरांत मिशनरी सिंगर मिस्टर कमल तल्लण एन्ड पार्टी मिशनरी गीतों से मनोरंजन करेंगे ।

अशोक महोत्सव कमेटी की सहयोगी जथेबन्दीओ की साझी मीटिंग का आयोजन किया गया। जिस में आल इंडिया एस सी एस टी रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन रेल कोच फैक्ट्री से जीत सिंह, रणजीत सिंह, ओबी सी रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन से जोनल प्रधान उमा शंकर सिंह, वर्किंग प्रधान अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार, श्री गुरू रविदास सेवक से प्रधान क्रिशन सिंह, झलमण सिंह, बाबा साहिब डा बी आर अंबेडकर सोसायटी प्रधान क्रिशन लाल जस्सल महासचिव धर्म पाल पेंथर, भारतीय बौद्ध महासभा पंजाब प्रधान तेज पाल सिंह बोध, महासचिव सुरेश चंद्र बोध एवं शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह सोसायटी के प्रधान जसपाल सिंह चौहान एवं आर के पाल आदि शामिल थे।

 

 

 

 

 

‘ਸਮਾਜ ਵੀਕਲੀ’ ਐਪ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰਨ ਲਈ ਹੇਠ ਦਿਤਾ ਲਿੰਕ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly

Previous articleਗੁਰੂ ਹਰਿਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਚਾਈਲਡ ਅਬਿਊਜ਼ ਵਿਸ਼ੇ ਸਬੰਧੀ ਸੈਮੀਨਾਰ
Next articleਮਾਤਾ ਸੀਤਾ ਨੂੰ ਪੀੜਤ ਦੇਖਕੇ ਹਨੂੰਮਾਨ ਜੀ ਨੇ ਉਜਾੜ ਦਿੱਤੀ ਰਾਵਣ ਦੀ “ਅਸ਼ੋਕ ਵਾਟਿਕਾ”