कर्मचारियों की मांगों का बसपा समर्थन करती है : एडवोकेट बलविंदर कुमार

जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार एडवोकेट बलविंदर कुमार

(समाज वीकली)

जालंधर। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे हैं। उनकी मांगों का बसपा समर्थन करती है। ये बातें बसपा के जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार एडवोकेट बलविंदर कुमार ने कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा सरकारों ने सरकारी क्षेत्र के दायरे को छोटा करने की कोशिशें की हैं और आप सरकार भी इसी राह पर है। सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है, जिसके चलते सरकारी नौकरियां कम हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और ठेकेदारी प्रथा को बंद करने संबंधी कर्मचारियों की मांगों का बसपा समर्थन करती है। एडवोकेट बलविंदर कुमार ने कहा कि प्रदेश में साल 2017 से 2022 तक की कांग्रेस सरकार ने सरकारी स्कूल बंद किए। इसी तरह की नीतियां भाजपा ने लागू कीं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी सेवाओं में से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।
एडवोकेट बलविंदर कुमार ने कहा कि कर्मचारी साथी इन पार्टियों के विकल्प के रूप में इस बार बसपा को चुनें। जालंधर सीट जीतने पर कर्मचारियों की मांगों को वह संसद में जोरदार ढंग से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार के दौरान लगातार सरकारी क्षेत्र का दायरा बढ़ाया गया। सरकारी स्कूल, सरकारी अस्पताल खोले गए। कर्मचारियों की पक्की भर्तियां की गईं।

Previous articleਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦਾ ਬਸਪਾ ਸਮਰਥਨ ਕਰਦੀ ਹੈ : ਐਡਵੋਕੇਟ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ
Next articleਕਾਂਗਰਸ ਨੂੰ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਦਾ ਮਤਲਬ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਜਿਤਾਉਣਾ