चिमूर (समाज वीकली)– तारीख 1 जुन 2025 रोज ईतवार को बोधीसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पब्लिक स्कुल तालुका चिमूर ज़िला चंद्रपुर (महाराष्ट्र) के सक्रिय सदस्यों की दोपहर १२ . ०० बजे प्रकाश वानखेडे ईन की अध्यक्षता में हुई बैठक में अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। व्यय बजट केंद्रीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा उसे पढ़कर स्वीकृत किया गया। संस्था द्वारा सत्र 2025-26 से प्रारंभ की जाने वाली नर्सरी कक्षा को प्रारंभ करने के लिए स्कूल बस की आवश्यकता को देखते हुए अनेक लोगों ने इस विचार का समर्थन किया। विद्यालय प्रारंभ करने के लिए आवश्यक फर्नीचर, खेल सामग्री, गणवेश, स्कूल की पुस्तकें तथा अन्य आवश्यक सामग्री खरीदने तथा आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति करने की योजना बनाने तथा प्रावधान करने का निर्णय लिया गया। एक कार्यकारी मंडल की स्थापना की गई। यह कार्यकारी मंडल आगे के सभी कार्यों को संभालेगा। यह कार्यकारी मंडल दो वर्ष के लिए होगा। बैठक का कार्य इस प्रकार संपन्न हुआ।
बैठक के सुरुवात में तथागत गौतम बुद्ध तथा प. पू. बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए तथा त्रिशरण पंचशील लिया गया। बैठक में माननीय मार्गदर्शक बलवंत ठवरे, मुख्य अतिथि के रूप में रूपराज गौरी, माननीय लक्ष्मण दुबे, माननीय सुधीर अलोने उपस्थित थे। प्रकाश मेश्राम ने समारोह का संचालन किया। प्रहलाद बोरकर ने कामकाज संभाला। प्रिंसिपल सिद्धार्थ जिल्टे ने सभी का आभार व्यक्त किया। और कामकाज समाप्त हुआ।




