समाज वीकली यू के
इस विद्यालय की स्थापना के पीछे का उद्देश्य समाज के लिए प्रेरणादायक है: मुख्य अधिकारी अर्चना वंजारी
बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर पब्लिक स्कूल (चिमूर, जि. चंद्रपूर महाराष्ट्र) में वार्षिकोत्सव
चिमुर: (2 जनवरी)- बोधिसत्व नाम में करुणा, प्रेम और सेवा का भाव समाहित है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए इस मिशन की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि ऐसे विद्यार्थियों और पिढीका विकास करना है जो समाज और देश के लिए योगदान दे सकें। चिमुर नगर परिषद की प्रमुख अधिकारी अर्चना वंजारी ने कहा कि ऐसे विद्यालय की स्थापना का उद्देश्य हम सभी और समाज के लिए प्रेरणादायक है।
डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर शिक्षा सोसायटी, जालंधर (पंजाब) के चेअरमन सोहनलाल गिन्डा इनके मार्गदर्शन मे देश में बहुजनो के सभी महापुरुषों के विचार और आंबेडकरी शिक्षा अभियानको गती देणे के लिए बावीस स्कुले स्थापन करणेका संकल्प किया गया । इस दौरान पहिली स्कुल जालंधर में, दुसरी स्कुल पुलगाव (महाराष्ट्र) और तिसरी स्कुल चिमूर (महाराष्ट्र) में शुरू की गई । द्वारा भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस तथा फुले दंपति की पहिली स्कुल के अवसर पर बोधिसत्व डॉ बाबासाहेब आंबेडकर पब्लिक स्कुल चिमूर में वार्षीकोत्सवका आयोजन किया गया था इस अवसर पर चिमूर नगर परिषद की मुख्याधिकारी अर्चना वंजारी विचार प्रकट कर रही थी । आगे उन्होंने कामना व्यक्त की कि यह छोटा सा स्कूल का पौधा एक विशाल बरगद का वृक्ष बने। इस अवसर पर बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष प्रकाश वानखेडे कार्यक्रम के अध्यक्ष थे।मुख्य अतिथि नव नियुक्त महापौर गीता लिंगायत, सहायक पुलिस निरीक्षक मलहारी तालिकोटे, समूह शिक्षा अधिकारी विशाल बोधाने, विषय विशेषज्ञ संजय पंधरे, प्रधानाचार्य सिद्धार्थ जिलटे आदि के साथ विद्यालय के निदेशक मंडल के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा महान व्यक्तित्वों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों का स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया। इसके बाद, गणमान्य व्यक्तियों ने समयोचित मार्गदर्शन दिया और प्रथम वर्ष में ही वार्षिक उत्सव के सुंदर आयोजन के लिए सराहना करते हुवे विद्यालय को बधाई दी तथा विद्यालय की निरंतर सफलता की कामना की। विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए समूह और एकल नृत्य
प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन नृत्यों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं के पुरस्कार गणमान्य व्यक्तियों द्वारा वितरित किए गए। इस समय डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर शिक्षा सोसायटी, जालंधर की १०२ वी सदस्यता लेने वाले तथा इमारत के मालीक अमोल सुर्यवंशी इनका सत्कार किया गया । कार्यक्रम का परिचय प्रधानाचार्य सिद्धार्थ जिलते ने दिया और सहायक शिक्षिका दीप्ति पाटिल तथा शीतल डोये ने संचालन किया।
स्कूल के उपाध्यक्ष प्रकाश मेश्राम ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसपर विद्यार्थियों, अभिभावकों, पदाधिकारियों, निदेशक मंडल के सदस्यों और शुभचिंतक बडी संख्यामें उपस्थित थे और सभीने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
आंबेडकर शैक्षिक आंदोलन से जुडने के लिये और बोधिसत्व डॉ बाबासाहेब आंबेडकर पब्लिक स्कूल चिमूर का सहयोग करने के लिये कृपया हमसे संपर्क करें.
अध्यक्ष – प्रकाश वानखेडे -9637708387
सचिव -प्रल्हाद बोरकर : 8055321465




