HOME बोधिसत्व अंबेडकर स्कूल की तरफ से दिवंगत श्री रतन लाल सांपला जी...

बोधिसत्व अंबेडकर स्कूल की तरफ से दिवंगत श्री रतन लाल सांपला जी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

6

समाज वीकली यू के

जालंधर- बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल जालंधर में 23 मई 2025 को दिवंगत श्री रतन लाल सांपला जी जी को प्रिंसिपल साहिबा श्रीमती चंचल बौद्ध जी तथा सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी समेत सभी अध्यापकों और बच्चों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

सबसे पहले बच्चों तथा अध्यापकों ने पंचशील ग्रहण किए। तत्पश्चात श्री हुसन लाल जी ने सभी को श्री रतन लाल सांपला जी के बारे में बताते हुए कहा कि वह एक सच्चे समाजसेवी तथा अंबेडकरवादी थे। उन्होंने सोफी गांव में बुद्ध बिहार बनवाया, जिस में एक मुफ्त डिस्पेंसरी चलाई जा रही है। उन्होंने बहुत से गरीब लोगों को आर्थिक सहायता दी। वो पहले इंसान थे जिनहोने पंडित जवाहर लाल नेहरू को सोफी गांव में सरकारी स्कूल खोलने के लिए खत लिखा। इसी का नतीजा था कि सोफी गांव में स्कूल खुले। इंग्लैंड जाके भी उन्होंने रिपब्लिकन ग्रुप बनाया, जिसके माध्यम से वह बाबा साहब डॉ बी आर अंबेडकर जी के मिशन का प्रचार करते थे।

इस मौके पर प्रिंसिपल साहिबा ने उन्हें याद करते हुए उनकी विशेषताओं का वर्णन किया। उन्होंने बच्चों को उन्हें अपना आदर्श बनाने को कहा। वे सादगी पसंद, हसमुख तथा उच्च व्यक्तित्व के मालिक थे। वे समाज की भलाई के लिए सदैव तत्पर रहते थे। वे स्कूल के साथ आत्मिक गहराई से जुड़े थे। उन्होंने स्कूल का दौरा भी किया था तथा आर्थिक सहायता भी की। बुद्ध जयंती पर वह स्कूल को आमंत्रित किया करते थे। प्रिंसिपल साहिबा जी ने कहा कि समाज को सांपला जी जैसे लोगो की बहुत जरूरत है ताकि समाज खुशहाल हो सके। स्कूल के चेयरमैन आदरणीय श्री सोहन लाल गिंडा जी ने उनके आकस्मिक देहांत पर शोक जाहिर किया। उन्होंने स्कूल के बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि मृत्यु एक अटल सत्य है, आप सभी को सांपला जी जैसे बनना चाहिए जो समाजसेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे, तभी यह मानव जीवन सफल होगा। अंत में सभी ने मौन रहकर श्रद्धांजलि प्रकट की।

स्कूल के संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442

Previous articleਗੈਂਗਰੇਪ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲੀ, ਮਾਣ ਨਾਲ ਕੱਢੀ ਗਈ ਜਿੱਤ ਪਰੇਡ; ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਹਫੜਾ-ਦਫੜੀ
Next articleਬੋਧੀਸਤਵ ਅੰਬੇਡਕਰ ਸਕੂਲ ਦੀ ਤਰਫੋਂ ਸ਼੍ਰੀ ਰਤਨ ਲਾਲ ਸਾਂਪਲਾ ਜੀ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਂਟ