समाज वीकली यू के
बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 2 अगस्त 2025 को इंजीनियर परमजीत सिंह जी की तरफ से अपने दिवंगत पुत्र सरदार हरमनजोत सिंह जी के जन्मदिवस पर उनकी स्मृति में आठवीं, दसवीं तथा बारहवीं के मेधावी बच्चों को स्कॉलरशिप दी गई। इस मौके पर दिवंगत सरदार हरमनजोत सिंह, जिनका गत वर्ष आकस्मिक निधन हो गया, उनके पिता जी इंजीनियर परमजीत सिंह जी ( रिटायर्ड सुप्रिंडेट इंजीनियर), स्कूल के प्रेसिडेंट श्री राम लुभाया जी, सोसायटी मेंबर इंजीनियर जसवंत राय जी, कर्नल एस. एस सोखी जी( चेयरमैन ऑफ जिंदगी–ए –आस), सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी, स्कूल की आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी, विद्यार्थी, मेधावी छात्रों के माता पिता तथा समस्त अध्यापकगण शामिल हुए। सभी ने पंचशील ग्रहण किए।
श्री हुसन लाल जी ने सभी को सरदार हरमनजोत सिंह की शख्शियत के बारे में बताते हुए कहा कि वह बहुत ही प्रतिभाशाली तथा आशावादी विचारों वाले थे, वे पढ़ाई में बहुत ही रुचि रखते थे,उन को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए उनका परिवार पूरा साथ देता था, क्योंकि उनका सारा परिवार सुशिक्षित है। इस मौके पर इंजीनियर परमजीत सिंह जी ने अपने बेटे की विशेषताएं तथा उनकी विकासवादी सोच का जिक्र किया।उन्होंने सभी को बताया कि कैसे उनके पिता जी के समय उन्होंने गरीबी भरा जीवन जीया परंतु बाबा साहब के जीवन से प्रेरित होकर तथा बाबा साहब के संविधान के चलते उन्होंने नौकरी प्रति की तथा अपने बच्चों को भी उच्च शिक्षा दी। ये आठ भाई बहन थे पर हर मुश्किल का सामना कर के इन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की। अब उनकी पत्नी श्रीमती परमजीत कौर जी अध्यापिका के पद से रिटायर्ड हैं। इनकी बड़ी बेटी मिस जसलीन कौर जी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर पद पर कार्यरत हैं तथा श्री बेटी मिस सचलीन कौर जी केनरा बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।इस कामयाबी का श्रेय वो बाबा साहब तथा उनके विचारों को देते हैं। उन्होंने अपने बेटे की स्मृति में हर वर्ष जो बच्चों को स्कॉलरशिप देने का निर्णय किया है।
तत्पश्चात इंजीनियर जसवंत राय जी ने इस मौके पर इंजीनियर परमजीत सिंह जी तथा उनके परिवार की सोच की प्रशंसा की तथा उनके इस निर्णय की सराहना की और दूसरों को भी इनके परिवार से नेक कार्य करने के लिए प्रेरणा लेने को कहा और अपने दान को सही दिशा में लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों के माता पिता को संबोधित करते हुए बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात इस मौके पर कर्नल एस एस सोखी जी ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया और शिक्षा को ही सफलता का रास्ता बताया। वह खुद भी समाज सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़ कर योगदान देते हैं। उन्होंने संपन्न लोगों से गुजारिश की कि वह जरूरतमंद की यथासंभव सहायता करें। स्कूल की मैनेजमेंट के प्रेसिडेंट तथा ट्रस्टी श्री राम लुभाया जी ने बच्चों को ऐसे ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा जिंदगी में अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद प्रिंसिपल साहिबा जी ने इंजीनियर परमजीत सिंह जी का तहे दिल से धन्यवाद किया कि उन्होंने अपने दिवंगत बेटे की याद ने बच्चों को स्कॉलरशिप देने के लिए बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक स्कूल को चुना। उन्होंने कहा यह दूसरों के लिए मिसाल है l उन्होंने इंजीनियर परमजीत सिंह जी द्वारा दी जा रही स्कॉलरशिप की तुलना साहू जी महाराज के द्वारा बाबा साहब को दी स्कॉलरशिप से की तथा बच्चों को इसका महत्व समझने तथा बाबा साहब के जैसा बनने को प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों की शख्शियत में माता पिता की अहम भूमिका बताई।
इसके बाद सभी मेहमानों द्वारा बच्चों को स्कॉलरशिप दी गई । जिसमें प्रथम स्थान वाले को रुपए 5,000, द्वितीय स्थान पर आने आने वाले को रुपए 3,000, तृतीय स्थान पर आने वाले को रुपए 2,000 तथा अन्य जिन्होंने 80 % से ज्यादा अंक हासिल किए उन्हें 1,000 रुपए की राशि दी गई।कुल 38 बच्चों में रुपए 60,000 की राशि वितरित की गई। जिसका विवरण निम्नलिखित अनुसार है:
कक्षा आठवीं

1.प्रथम– जैसलीन जस्सल (93%)
2.द्वितीय– हरमीत कौर(92.5%)
3.तृतीय– किरनदीप कौर (92.1%)
4.युवराज जस्सल (92),
5.मनजोत सिंह(91.5%),
6.हरमन माही(90.8%),
7.नाकिता रत्तू (88.5%),
8.सिमरनजीत कौर (87.5),
9.लखविंदर सिंह (87.1),
10.युवराज सिंह (86.3%),
11.स्वयंक राज(86.1%),
12.अंजलि (84.3%)
कक्षा दसवीं
13.प्रथम–सानिया जस्सल(96.4%)
14.द्वितीय–नीरज कुमार (93.3%)
15.तृतीय–सेजल सुमन ( 89.8%)
16.मनन कौल ( 88.4%)
17.सुखलीन कौर(86.7%)
18.सुखवीर कुमारी(85.6%)
19.वंश सिद्धू(84.4%)
20.बबीता(84.3%)
21.हिमांशु (82.7%)
22.साक्षी (81.8%)
23.जैसमीन (81.6%)
24.लवप्रीत (81.07%)
25.राहुल (80.7%)
26.विशाल महे (80.7%)
27.सिमरन बंगर (80.3%)
28.जैसमीन चंद्र (80.1%)
कक्षा बारहवीं
ह्यूमैनिटीज ग्रुप
29.प्रथम– हरमन चंद्र (90%)
30.द्वितीय– करण सिंह (89.6%)
31.तृतीय– संजना (86.8%)
32.विक्रम चंद्र ( 86.6%)
33.राजीव (84%)
34.हर्ष (80.1%)
35.हरप्रीत (80%)
कॉमर्स ग्रुप
36.प्रथम –आस्था जस्सल (86%)
37.द्वितीय– रशिता (83.4%)
38.तृतीय– पायल (80.2%)



