जालंधर (समाज वीकली यू के)– बोद्धिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल जालंधर का आठवीं,दसवीं तथा बारहवीं कक्षा का नतीजा शत प्रतिशत रहा, जो कि पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड द्वारा क्रमानुसार तिथि 4 अप्रैल 2025, 14 मई तथा 16 मई 2025 को घोषित किया गया।
कक्षा आठवीं में पहला स्थान जसलीन जस्सल (93.1%), दूसरा स्थान हरमीत कौर (92.5%), तीसरा स्थान किरनदीप कौर (92.1%) इसी प्रकार चौथे ,पांचवें तथा छठे स्थान पर रहने वाले छात्र युवराज जस्सल (92%), मनजोत सिंह (91.5%), हरमन माही (90.8%)प्राप्त किए। कक्षा के छह बच्चों ने 80% से ज्यादा अंक प्राप्त किए।
कक्षा दसवीं का नतीजा भी शत प्रतिशत रहा। कक्षा की होनहार छात्रा सान्या जस्सल ने 650 में से 627 ( 96.4) अंक प्राप्त कर के स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। कक्षा में द्वितीय स्थान पर नीरज 607 (93. 3), तृतीय स्थान सेजल सुमन ने 584 (89.8) अंक ले कर प्राप्त किया। कक्षा के तेरह बच्चों ने 80% से ऊपर अंक हासिल किए।अन्य ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल को शानदार नतीजा दिया।
कक्षा बारहवीं का भी नतीजा शानदार रहा। ह्यूमैनिटीज ग्रुप के छात्रों में से प्रथम स्थान पर हरमन चंद्र 90.6%, द्वितीय स्थान करण सिंह 89.6%, तृतीय स्थान संजना 86.8% रहे। इनके इलावा अन्य छात्रों ने 70% से अधिक अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। बारहवीं के कॉमर्स ग्रुप के छात्रों में से प्रथम स्थान आस्था जस्सल 86%, द्वितीय स्थान पायल देवी 80.2%, तृतीय स्थान बेबी 79.9% अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया।चेयरमैन श्री सोहन लाल गिंडा जी, प्रेजिडेंट श्री राम लुभाया जी तथा आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी, सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में और विकास के लिए प्रोत्साहित किया। प्रिंसिपल जी ने स्कूल के अध्यापकों को भी बधाई देते हुए उनकी लगन व मेहनत की प्रशंशा की तथा सभी विद्यार्थियों को उनके सफल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दी।
स्कूल से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442



