HOME बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरफ से बाढ़ पीड़ितों को...

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरफ से बाढ़ पीड़ितों को बांटी गई राहत सामग्री

2

समाज वीकली यू के

जालंधर– बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर, धनाल की तरफ से 26 सितंबर 2025 को बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी गई। ज्ञात हो कि पिछले महीनों में लगातार अत्यधिक वर्षा होने के कारण पंजाब की नदियों के बांध टूट गए और पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ आ गई, जो इलाके नदियों के पास थे, वह तो बुरी तरह से डूब गए। इसमें कई घर और सैंकड़ों एकड़ फसलें तबाह हो गईं। लोगों के पालतू पशु भी बाढ़ में बह गए। स्थिति बहुत ही भयंकर थी। इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ देने तथा उन्हें राहत दिलाने के लिए स्कूल ने लोगों से सहयोग की अपील की। जिसमें कमेटी मेंबरों, अध्यापकों, विद्यार्थियों के परिवार वालों तथा अन्य दानी सज्जनो ने बढ़ चढ़ कर सहयोग दिया।

डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल मिशन दुबई UAE से श्री संदीप विष्णु कार्डक जी ने 25000 रुपए की धन राशि बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी। टीम ने बाढ़ पीड़ितों से राब्ता कर के उनकी जरूरतों के अनुसार कंबल, कपड़े, दवाइयां, सेनेटरी, ओडोमॉस, पशुओं के लिए दवाइयां तथा राशन का समान आदि शामिल था। राहत सामग्री के लिए फिरोजपुर के इलाकों को चुना गया, जहां तक बहुत कम राहत पहुंच पाई थी। राहत सामग्री देने के लिए स्कूल के प्रेसिडेंट श्री राम लुभाया जी, श्री कृष्ण मनी जी (रिटायर्ड EE MES), श्री निर्मल जीत जी (रिटायर्ड AGM Pnb), श्री रेशम जी (रिटायर्ड सीनियर मैनेजर SBI), धम्माचारी नागभूषण जी उर्फ (श्री हुसन लाल जी रिटायर्ड सीनियर ऑडिटर DAD), स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी, वाइस प्रिंसिपल श्री राजिंदर कुमार जी, श्रीमती अंजलि गुप्ता जी, श्रीमती अमृता जी, मैडम सरबजीत जी, स्कूल के विद्यार्थी, ड्राइवर बलजीत सिंह जी, ड्राइवर आशी जस्सल जी मौजूद थे।

रवानगी से पूर्व सभी ने धम्माचारी नागभूषण जी तथा धम्माचारी श्री अचलकीर्ति जी की रहनुमाई में त्रिशरण पंचशील ग्रहण किए। सभी ने मार्ग दर्शन के लिए साथ में श्री लाल सिंह सुलहानी जी (जनरल सेक्रेटरी BSP Punjab), श्री अशोक कुमार कप्तान जी (distt प्रेसिडेंट), श्री प्रेम भारती जी (distt कैशियर), श्री सुखदेव सिंह भट्टी जी (distt जनरल सेक्रेटरी), श्री कुलदीप सिंह बराड़ जी, श्री मुख्तियार सिंह जी (हलका प्रेसिडेंट जीरा), सोना चाहल जी तथा श्री हरजीत सिंह जी (ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर फिरोजपुर) ने सहयोग दिया। टीम ने वहां के लोगों का हाल जाना तथा उन्हें राहत सामग्री दी। उनकी स्थिति दयनीय थी। खेतों में अभी तक पानी लगा हुआ था। स्कूल सभी लोगों के लिए मैत्री करता है और लोगों से अपील करता है कि जितना हो सके इन लोगों की मदद करें। इस से पहले 2023 में भी स्कूल ने बाढ़ पीड़ितों की सेवा की थी। स्कूल की तरफ से सभी सहयोगी तथा दानी सज्जनों का दिल से आभार।

बहुजन हिताय,बहुजन सुखाए।

स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442

Previous articleSAMAJ WEEKLY = 29/09/2025
Next articleਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਮੋਰਾਂਵਾਲੀ ਦੋਹਰਾ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ਦਾ ਹੋਇਆ ਪਰਦਾਫਾਸ਼