समाज वीकली यू के
जालंधर- तिथि 7 फरवरी 2026 को बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल जालंधर में माता रमाबाई अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई।सबसे पहले आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी तथा सभी अध्यापकगणों ने माता रमाबाई जी को फूल अर्पित किए। स्कूल के बच्चों ने माता रमाबाई के जीवन पर आधारित कविताएं सुनाई तथा उनके बारे में जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल की अध्यापिका सरोज रानी जी ने बच्चों को माता रमाबाई जी के जीवन तथा उनके संघर्षों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने बच्चों को माता रमाबाई के बलिदान तथा साहस जैसे गुणों को अपने जीवन में ढालने के लिए प्रेरित किया। मैडम अंजलि जी ने माता रमाबाई को सबर, त्याग तथा साहस का प्रतीक बताया।
इस मौके पर प्रिंसिपल साहिबा जी ने माता रमाबाई जी को बाबा साहेब की सफलता की कुंजी बताया।उन्होंने बताया कि बाबा साहेब के आंदोलनों में माता रमाबाई ने भरपूर साथ दिया,उन्होंने खुद परेशानी काट कर, बाबा साहेब को आगे बढ़ाया तथा उनके सामाजिक कार्यों में भी साथ दिया। प्रिंसिपल साहिबा ने बच्चों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा।
स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442




