HOME *बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करवाया गया सालाना खेल समागम*

*बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करवाया गया सालाना खेल समागम*

2

समाज वीकली यू के

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल जालंधर में हर वर्ष की तरह सालाना खेल समागम करवाया गया, जो कि सरकार की तरफ से चलाई मुहिम *‘युद्ध नशों के विरुद्ध’* को समर्पित था। यह स्कूल इंटरनेशनल बुद्धिस्ट मिशन के चेयरमैन तथा फाउंडर श्री सोहन लाल गिन्डा जी की रहनुमाई में बहुत अच्छे ढंग से चलाया जा रहा है। स्कूल की प्रिंसीपल साहिबा श्रीमती चंचल बौद्ध जी ने तथा सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी ने इस समागम का उद्घाटन किया। इसमें स्कूल के सभी विद्यार्थी, अध्यापक तथा सोसायटी मेंबर और कराटे कोच श्री राकेश जी शामिल हुए। शुरुआत नशे पर आधारित कविता से हुई, जो कि नशा न करने के संदेश पर आधारित थी।

खेल समागम के पहले दिन 20 दिसंबर 2025 को नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों की रेस और फन गेम्स करवाई गई। इस दिन स्कूल के प्रेसिडेंट श्री राम लुभाया जी, श्री कृष्ण मनी जी (रिटायर्ड EE MES) तथा श्री रेशम लाल जी (रिटायर्ड सीनियर मैनेजर PNB) बच्चों का हौंसला अफजाई के लिए विशेष तौर से शामिल हुए । रेस शुरू करने से बच्चों को उत्साहित करने के लिए पहले अध्यापकों की रेस करवाई गई।

खेल के दूसरे दिन 22 दिसंबर 2025 को तीसरी से लेकर छठी कक्षा तक के बच्चों की रेस तथा फन गेम्स हुई। इस दिन इंजीनियर परमजीत सिंह जी (सुप्रीडेंट इंजीनियर) तथा स्कूल के प्रेसिडेंट श्री राम लुभाया जी बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए शामिल हुए। रेस के बाद लड़कियों के खो– खो मैच, तथा लड़कों के वाली वॉल के मैच करवाए गए। विजेता टीम सेमी फाइनल के लिए आगे गई।

खेल समागम के तीसरे दिन 23 दिसंबर 2025 को सातवीं तथा आठवीं के बच्चों की रेस तथा फन गेम्स करवाई गई। इस दिन स्कूल के बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए IBMT तथा BBAES के जनरल सेक्रेटरी इंजीनियर श्री जसवंत राय जी (रिटायर्ड Xen) शामिल हुए।रेस के बाद वॉलीबॉल तीसरी पोजीशन के लिए, लड़कों के खो– खो मैच, तथा लड़कियों के खो खो मैच करवाए गए। नर्सरी से पहली कक्षा तक दौड़ में पहले,दूसरे तथा तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चों को श्री जसवंत राय जी, प्रिंसिपल साहिबा तथा श्री हुसन लाल जी ने मेडल दे कर सम्मानित किया गया।

खेल समागम के चौथे दिन 24 दिसंबर 2025 को नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों की रेस करवाई गई। इस दिन ज़लोटो फैक्ट्री के मालिक श्री एस. बी हंस जी, रोटरी क्लब की प्रेसिडेंट डॉ. अनन्या जी तथा रोटरी क्लब की सेक्रेटरी मैनेजर मैडम सीमा चौधरी जी, श्री मैनी जी, प्रिंसिपल साहिबा तथा श्री हुसन लाल जी की सुपुत्री डॉ.विनय शील जी (MBBS) विशेष तौर पर शामिल हुए। लड़कों का वॉलीबॉल का फाइनल मैच तथा लड़कों तथा लड़कियों का खो –खो का फाइनल मैच करवाए गए। आए हुए मेहमानों ने बहुत सराहना की तथा बच्चों को खेलों की तरफ मोड़ने का अच्छा प्रयास बताया। श्री एस. बी हंस जी स्कूल के विकास के लिए स्कूल को 31,000 रुपए दान स्वरूप दिए। इस दिन दूसरी से बारहवीं तक के बच्चों को मेहमानों के द्वारा मेडल से भी सम्मानित किया गया।

खेल समागम में सभी ने बहुत ही अच्छे ढंग से अपनी अपनी ड्यूटी निभाई। बच्चों के मनोरंजन के लिए रिंग स्टॉल तथा फूड स्टॉल लगाए गए। हर दिन बच्चों में नया जोश तथा उत्साह देखने को मिलता था। सभी अध्यापकों तथा बच्चों ने खेलों का बहुत आनंद लिया। स्कूल की प्रिंसीपल साहिबा श्रीमती चंचल बौद्ध जी ने सफलता पूर्वक खेलों की समाप्ति पर सबको बधाई दी और सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान किया।उन्होंने सभी को आने वाले नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए संपर्क करें
श्री हुसन लाल जी 9988393442

Previous articleਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰਤ ਦੇ GDP ਨਾਲੋਂ ਵੱਧ ਸੋਨਾ ਹੈ; ਅੰਕੜੇ ਤੁਹਾਨੂੰ ਹੈਰਾਨ ਕਰ ਦੇਣਗੇ।
Next articleSAMAJ WEEKLY = 30/12/2025