समाज वीकली यू के
बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल जालंधर, (जो कि बोधिसत्व बाबा साहेब अंबेडकर सोसायटी खुद मुख्तार संस्था इंटरनेशनल बुद्धिस्ट मिशन ट्रस्ट के तहत इसके संस्थापक तथा चेयरमैन श्री सोहन लाल गिन्डा जी के नेतृत्व में, बहुत ही अच्छे ढंग से चलाया जा रहा है) की तरफ से 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर चेतना मार्च निकाला गया। इसकी शुरुआत जय भीम के नारों के बीच हुई। इस चेतना मार्च में स्कूल के प्रेसिडेंट श्री राम लुभाया जी, सोसायटी मेंबर इंजीनियर श्री कृष्ण मनी जी, इंजीनियर श्री जसवंत राय जी, इंजीनियर श्री जीत सिंह जी, इंजीनियर श्री मनजीत सिंह जी, श्री निर्मलजीत जी (रिटायर्ड एजीएम), इंजीनियर श्री परमजीत सिंह जी (रिटायर्ड एस.ई), श्री हुसन लाल जी, स्कूल की आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी, अध्यापकगण, स्कूल के एनसीसी कैडेट्स तथा विद्यार्थी शामिल हुए।
यह चेतना मार्च सुबह 7:30 बजे स्कूल से शुरू होकर कादियावाली, जगराल, उद्योपुर, बरसाल, धनाल खुर्द, धनाल कलां, फूलपुर, लांबड़ी, ताजपुर, भगवानपुर, लांबड़ा, हुसैनपुर, कल्याणपुर, लल्लियां खुर्द, रामपुर होता हुआ लल्लियां कलां में समाप्त हुआ। चेतना मार्च का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को आम जनता तक पहुंचाना तथा उन्हें जागृत करना होता है। स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने चेतना मार्च का नेतृत्व किया। विद्यार्थियों में जोश और उत्साह देखते ही बनता था। हर गाँव के लोगों ने चेतना मार्च का बहुत ही अच्छे ढंग से स्वागत किया और उनके लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था कर रखी थी।
स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी ने हर गांव के लोगों को बाबा साहेब के जीवन बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने लोगों को खास कर औरतों को अंध विश्वासों से दूर रहने और बाबा साहब के जीवन से सीखने को कहा। उन्होंने लोगों को बताया कि बाबा साहेब को केवल दलितों के मसीहा नहीं थे बल्कि उन्होंने हर नागरिक के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था। उनके साथ श्री हुसन लाल जी (धम्माचारी नागभूषण जी) ने भी लोगों को बाबा साहब के विचारों से अवगत कराया। उन्होने लोगों से शिक्षा के विकास के लिए अधिक से अधिक योगदान देने की अपील की ताकि हर समाज के बच्चों को सही शिक्षा उसके साथ साथ तथागत बुद्ध की दिखाई राह पर चलने का अवसर मिल सके। अंत में स्कूल के प्रेसिडेंट श्री राम लुभाया जी ने सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए महामानव भीम राव अंबेडकर जी को प्रेरणास्त्रोत बनाने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442




