HOME बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया शहीद ऊधम सिंह...

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया शहीद ऊधम सिंह जी का शहीदी दिवस

5

समाज वीकली यू के

जालंधर- बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल, जालंधर में 31 जुलाई 2025 को शहीद ऊधम सिंह जी के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा देश को आज़ाद करवाने के लिए उनकी शहादत को याद किया गया। इस मौके पर स्कूल की आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी, सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी, समूह अध्यापकगण तथा सभी विद्यार्थी शामिल हुए।

इस मौके पर सभी ने शहीद ऊधम सिंह जी की तस्वीर के सामने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात श्री हुसन लाल जी ने शहीद ऊधम सिंह जी के जीवन तथा उनकी कुर्बानी के बारे में विस्तार से बच्चों को जानकारी दी। अंत में प्रिंसिपल साहिबा जी ने बच्चों को शहीद ऊधम सिंह जी की उत्तम शख्शियत से सीख लेने को कहा तथा अन्याय के विरुद्ध निडरता से आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी–9988393442

Previous articleਸਿੱਖਿਆ – ਕ੍ਰਾਂਤੀ ਦਾ ਅਹਿਮ ਪਹਿਲੂ : ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨਾਲ਼ ਸੰਵਾਦ
Next articleਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਮਜ਼ਬੂਤੀ ਲਈ ਹਲਕਾ ਪੂਰਬੀ ’ਚ ਗੁਰਮੇਲ ਸਿੰਘ ਪਹਿਲਵਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ