समाज वीकली यू के
जालंधर- बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल, जालंधर में 15 अक्टूबर 2025 को बाबा साहब के मिशन से जुड़े साथी जम्मू के श्री वी. के. कुंदल जी, उनकी सुपत्नी श्रीमती कृष्णा कुंदल जी, जालंधर के श्रीकृष्ण लाल भोगल जी तथा उनकी सुपत्नी श्रीमती राज कुमारी जी ने स्कूल का दौर किया। स्कूल की प्रिंसीपल साहिबा श्रीमती चंचल बौद्ध जी, सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी तथा वाइस प्रिंसिपल श्री राजिंदर कुमार जी ने मेहमानों को फूल देकर उनका स्वागत किया।
उनका उद्देश्य इस स्कूल की तरह जम्मू में भी एक स्कूल खोलना है, जहां इस स्कूल की तरह बच्चों को पुस्तकिये ज्ञान के साथ बाबा साहब तथा अन्य रहबरों के बारे में ज्ञान दिया जाए तथा उनकी बताई हुई राह पर चलना सीखे जाए। उन्होंने पूरे स्कूल तथा शिक्षा प्रणाली को देखा तथा प्रशंसा की। अंत में प्रिंसिपल साहिबा जी ने उन्हें ‘बुद्ध और उनका धम्म ’ पवित्र पुस्तक स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की तथा उनका धन्यवाद किया।
स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442



