HOME बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्रीमती सुशीला रामचंद्र सांगलीकर जी...

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्रीमती सुशीला रामचंद्र सांगलीकर जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

28

समाज वीकली यू के

जालंधर- आज दिनांक 27 मई 2026 को बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल जालंधर में श्रद्धेय श्रीमती सुशीला रामचंद्र सांगलीकर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बीते दिन 16 मई 2026 को उनका निधन हो गया था। उन्हों विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्षमय एवं प्रेरणादायक जीवन को स्मरण किया गया। इस मौके पर इंटरनेशनल बुद्धिस्ट मिशन ट्रस्ट के संस्थापक तथा चेयरमैन श्री सोहन लाल गिन्डा जी, सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी (धम्माचारी नागभूषण जी),स्कूल की आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी, समस्त अध्यापकगण तथा विद्यार्थी शामिल हुए।

इस मौके पर श्रीमती चंचल बौद्ध जी ने बताया कि श्रीमती सुशीला रामचंद्र सांगलीकर जी, एडवोकेट सी.आर.एस. सांगलीकर जी की माता जी थीं। उनका जन्म 1 जनवरी 1954 को हुआ,उन्होंने अत्यंत गरीबी एवं कठिन परिस्थितियों में अपना जीवन व्यतीत किया, लेकिन कभी भी संघर्षों के सामने हार नहीं मानी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों एवं सिद्धांतों पर चलते हुए अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाई और उन्हें एक जिम्मेदार, शिक्षित एवं समाजसेवी नागरिक बनाया। उनके संस्कारों एवं मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि आज उनके परिवार के सदस्य सफल व्यवसायी, उद्योगपति एवं समाजसेवी के रूप में समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि सांगलीकर परिवार शिक्षा के विकास, समाज सेवा एवं बाबा साहेब के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। समाज में शिक्षा, समानता और मानवता के मूल्यों को स्थापित करने में उनका योगदान प्रेरणादायक है।

सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी (धम्माचारी नागभूषण जी) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमती सुशीला रामचंद्र सांगलीकर जी का जीवन त्याग, संघर्ष, शिक्षा एवं संस्कारों की महान मिसाल है।उनके बेटे सी.आर.एस. सांगलीकर जी ने गरीबी की हालातों में भी हार न मानते हुए जे एन यू दिल्ली से उच्च शिक्षा प्राप्त की, बाबा साहेब भी शिक्षा को जीवन विकास का आधार मानते थे,ऐसे ही विद्यार्थियों को उनके जीवन से मेहनत,लगन जैसी प्रेरणा लेकर शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। सांगलीकर जी भविष्य में 700 एकड़ में बुद्धा यूनिवर्सिटी बनाने प्रण भी पूरा करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके लिए मंगल मैत्री की ताकि वो इस दुख से बाहर आ सके।

स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442

Previous articleਅਧਿਆਪਕ ਕਿੱਤੇ ਦੀ ਅਦੁੱਤੀ ਮਿਸਾਲ : ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਰਣਜੀਤ ਕੌਰ
Next articleਕੰਗਣਾ ਪੁਲ ਦੇ ਥੱਲੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਪਾਰਕਿੰਗ ਕਾਰਨ ਲੱਗ ਰਹੇ ਲੰਬੇ ਜਾਮ, ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਕੋਲੋਂ ‘ਨੋ-ਪਾਰਕਿੰਗ’ ਬੋਰਡ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ