समाज वीकली यू के
जालंधर- आज दिनांक 27 मई 2026 को बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल, जालंधर में माता रमाबाई अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को माता रमाबाई के संघर्षमय जीवन, त्याग एवं सामाजिक योगदान से अवगत कराना था।इस श्रद्धांजलि सभा में आईबीएमटी (इंटरनेशनल बुद्धिस्ट मिशन ट्रस्ट) के संस्थापक एवं चेयरमैन श्री सोहन लाल गिन्डा जी, सोसायटी सदस्य श्री हुसन लाल जी, (Dhamachari Nagbhushan) विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती चंचल बौद्ध जी, समस्त अध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती चंचल बौद्ध जी ने विद्यार्थियों को माता रमाबाई अंबेडकर के जीवन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि माता रमाबाई का जीवन त्याग, संघर्ष, धैर्य एवं समर्पण की अनुपम मिसाल है और विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा एवं मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान श्री सोहन लाल गिन्डा जी ने कहा कि माता रमाबाई अंबेडकर केवल डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनसंगिनी ही नहीं थीं, बल्कि उनके सामाजिक एवं शैक्षिक संघर्षों की सबसे बड़ी शक्ति भी थीं। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने बाबासाहेब के मिशन को निरंतर सहयोग और मजबूती प्रदान की।
सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी (Dhamachari Nagbhushan) ने भी माता रमाबाई के संघर्षों से अवगत करवाते हुए विद्यार्थियों तथा अध्यापिकाओं को उनके जीवन से सीखने को कहा और उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा पढ़ने को प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा माता रमाबाई अंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442



