HOME बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक स्कूल में मिशनरी साथियों ने किया दौरा

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक स्कूल में मिशनरी साथियों ने किया दौरा

समाज वीकली यू के

जालंधर- बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल, जालंधर में 17 दिसंबर 2025 को इंजीनियर श्री प्रकाश अय्यर जी हॉलैंड तथा उनके साथ सोसाइटी मेंबर श्री जगतार सिंह जी ने दौरा किया। स्कूल के प्रेसिडेंट श्री राम लुभाया जी, स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी तथा सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी ने फूलों से उनका स्वागत किया। उन्होंने स्कूल का दौरा किया और बच्चों से मुलाकात की, उन्होंने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

श्री प्रकाश अय्यर जी ने बच्चों को अपने बारे में बताते हुए कहा कि वह खुद बहुत गरीब परिवार में जन्मे और अपनी मेहनत और शिक्षा के बलबूते पर विदेश में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का काम कर रहे हैं, ऐसे ही उन्हें भी बाबा साहेब के विचारों पर चलते हुए मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने स्कूल में अनुशासन तथा वातावरण की बहुत प्रशंसा की। उन्होंने स्कूल के विकास के लिए एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता की, जो दूसरों के लिए भी एक प्रेरणा है। स्कूल के लिए इस दान के लिए सोसायटी तथा स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से उनका धन्यवाद किया गया।

प्रिंसिपल साहिबा, स्कूल के प्रेसिडेंट तथा सोसायटी मेंबर ने उन्हें मोमेंटो तथा ‘बुद्ध और उनका धम्म’ पुस्तक स्मृति चिन्ह भेंट किया। यह स्कूल, इंटरनेशनल बुद्धिस्ट मिशन के चेयरमैन तथा फाउंडर श्री सोहन लाल गिन्डा जी की रहनुमाई में बहुत अच्छे ढंग से चलाया जा रहा है, जिसमें निम्न तथा मध्य वर्गीय बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होता है।

स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442

Amazing welcome at Amritsar, Airport Punjab
Previous articleਸਾਮਨੇਰ, ਸਾਮਨੇਰੀ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਸ਼ਿਵਰ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ
Next articleUrgent Appeal to NCW:  Initiate Legal Action Against Mr. Nitish Kumar, Chief Minister of Bihar for publicly violating a Muslim woman’s dignity