HOME खेल, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत संगम: एलपीयू में केविएस की...

खेल, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत संगम: एलपीयू में केविएस की 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता बालक वर्ग का शानदार शुभारंभ

5
श्री अनुराग भटनागर उपायुक्त महोदय द्वारा मेजर जनरल आशीष भारद्वाज का हरित स्वागत ।
मुख्य अतिथि मेजर जनरल आशीष भारद्वाज द्वारा दीप प्रज्ज्वलन।
मार्च पास्ट करते हुए विभिन्न संभागों के खिलाड़ी

जालंधर/फगवाड़ा,  (समाज वीकली)   लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) का परिसर बुधवार को देश की खेल प्रतिभा, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता का साक्षी बना, जब केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केविएस) की 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (द्वितीय चरण–बालक वर्ग) का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। देशभर के 25 संभागों से आए 1,807 प्रतिभाशाली खिलाड़ी तथा लगभग 200 अनुरक्षक इस आयोजन में

मुख्य अतिथि मेजर जनरल आशीष भारद्वाज, श्री अनुराग भटनागर उपायुक्त महोदय,श्री पी सी तिवाड़ी छात्रों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ।
छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम

शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेजर जनरल आशीष भारद्वाज (जीओसी, 91 सब एरिया, जालंधर छावनी) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात

सभी संभागों के खिलाड़ियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अपनी एकजुटता, अनुशासन और खेल भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के उत्साह और

राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण ने उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया। समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पंजाब का पारंपरिक लोकनृत्य गिद्दा और भंगड़ा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। रंगारंग प्रस्तुति ने देशभर से आए खिलाड़ियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और विविधता की सुंदर झलक प्रस्तुत की। मेजबान चंडीगढ़ संभाग के उपायुक्त श्री अनुराग भटनागर ने सभी अतिथियों को पौधा भेंट कर हरित स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता,आत्मविश्वास, टीम भावना और व्यक्तित्व विकास का प्रभावी मंच है।
मुख्य अतिथि मेजर जनरल आशीष भारद्वाज ने प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा करते हुए उद्घाटन समारोह के सभी कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए आयोजकों को सफल आयोजन की बधाई दी | मुख्य अतिथि महोदय ने खिलाड़ियों को खेल भावना एवं ईमानदारी के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में बड़े –छोटे या अन्य सभी प्रकार के अंतर समाप्त हो जाते हैं । उन्होंने यह भी कहा कि हार कभी अंतिम पड़ाव नहीं होती, बल्कि भविष्य की सफलता की मजबूत नींव बनती है । इस कार्यक्रम में सहायक आयुक्त श्री पी.सी. तिवाड़ी, केन्द्रीय विद्यालय संगठन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, तकनीकी अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सहायक आयुक्त श्री पी.सी. तिवाड़ी के धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह ने खेल भावना, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और सांस्कृतिक समरसता का प्रभावशाली संदेश देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण तैयार किया। प्रतियोगिता के आगामी पाँच दिनों में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी बैडमिंटन, कबड्डी, मुक्केबाजी, निशानेबाजी तथा खो-खो जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच होने वाले मुकाबले खेल प्रेमियों के लिए उच्चस्तरीय प्रतिस्पर्धा का आकर्षण होंगे।

प्राचार्य

Previous articleਰਾਮਜੀ ਗੌਤਮ ਨੂੰ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਮਿਲਣ ਦਾ ਵਿਪੁਲ ਕੁਮਾਰ ਤੇ ਡਾ. ਕਰੀਮਪੁਰੀ ਨੇ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ