(समाज वीकली) बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल के बीस एनसीसी कैडेट्स ने 1 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक 2पीबी गर्ल्स बटालियन एनसीसी द्वारा बी.डी आर्य कॉलेज जालंधर कैंट में आयोजित सी ए टी सी कैंप लगाया। केयर टेकर ऑफिसर
श्रीमती अंजली गुप्ता भी कैडेट्स के साथ थी। इस कैंप में कैडेट्स ने अनुशासन, एकता,समय प्रबंधन ,सहयोग तथा तालमेल जैसे नैतिक मूल्य सीखे इसके साथ ही उन्होंने कार्यस्थल की गतिविधियां जैसे ड्रिल, मैप रीडिंग, वेपन ट्रेनिंग तथा प्राथमिक उपचार आदि सीखी। एनसीसी कैडेट्स में आत्मविश्वास, आत्मरक्षा तथा व्यक्तित्व विकास के गुण भरती है। कैडेट्स ने कैंप में आयोजित अलग अलग विषयों पर आधारित प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें कैडेट बिरोनिका बंगे ने तात्कालिक भाषण मुकाबले में दूसरा स्थान , कैडेट यशमीन कौर ने कला तथा पेंटिंग में दूसरा स्थान, समूह गायन में कैडेट मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में गिद्दे की प्रस्तुति दी। यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आर एस लहल जी ने सभी कैडेट्स को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा सर्टिफिकेट्स प्रदान किए।
स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442
समाजवीकलीऍपडाउनलोडकरनेकेलिएनीचेलिंकपरक्लिककरें
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly



