समाज वीकली यू के
चिमूर:- (26 जून) आरक्षण के जनक राजश्री शाहू महाराज की जयंती के अवसर पर गुरुवार 26 जून को बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पब्लिक स्कूल, वडाला पैकू, चिमूर, महाराष्ट्र की सुरुवात कर स्कुल में वृक्षारोपण, अभिभावकों का अभिनंदन एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बोधिसत्व बाबासाहेब आंबेडकर शिक्षा सोसायटी, चिमूर, महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रकाश वानखेडे ने की, मुख्य अतिथि सुधाकर लोनारे, नानाजी मेश्राम, असित मानकर, प्रल्हाद बोरकर, सिद्धार्थ जिल्ते, पवन ताकसांडे, जितेंद्र सहारे, संजय सर, सुभाष पेटकर, आनंद देवगडे आदि मंच पर गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सबसे पहले राजश्री शाहू महाराज और विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पब्लिक स्कूल, वडाला पैकू, चिमूर में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों और गणमान्य लोगों का स्वागत पौधे देकर किया गया। उसके बाद गणमान्य लोगों ने राजश्री शाहू महाराज के सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों की जानकारी दी और बच्चों के व्यक्तित्व विकास में माता-पिता के योगदान का महत्व समझाया। इसके बाद अभिभावकों और गणमान्य लोगों ने स्कूल परिसर में पौधे लगाए।
कार्यक्रम का संचालन एज्युकेशन सोसायटीके उपाध्यक्ष प्रकाश मेश्राम ने किया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं एज्युकेशन सोसायटी के कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ जिलटे ने प्रास्ताविक किया तथा शिक्षिका किरण डोये ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, अभिभावक, विद्यार्थी एवं विद्यालय के शुभचिंतक उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद कुसुमानंद उपहार गृह के संचालक जगदीश रामटेक द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई।

अधिक जानकारी के लिए
प्राचार्य सिद्धार्थ जिलटे
मो. नं. 9960999567 पर संपर्क कर सकते है.



