गणतंत्र दिवस पर सभी को शुभकामनाएं

(समाज वीकली)- गणतंत्र दिवस के अवसर भी सभी साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं। गणतंत्र की भावना हमारे संविधान मे निहित है इसलिए आवश्यक है कि न केवल संविधान अपितु संविधान निर्माण की पूरी प्रोसेस को हमारे युवाओ और राजनीतिक दलों के नेताओ तक पहुंचाया जाए। हमारा संविधान निर्माण एक ऐसी प्रक्रिया था जब हमारे नेताओ ने अपने व्यक्तिगत मतभेदों को भुलाकर देशहित मे एक ऐसा ग्रंथ हमे दिया जो हमारी सबसे पवित्र पुस्तक होनी चाहिए। संविधान की भावना के अनुरूप ही हम एक #लोकतान्त्रिक #समाजवादी #धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र बने। संविधान की इस मूलभावना के विरुद्ध जो भी बाते है वे ही राष्ट्रविरोधी की श्रेणी मे आती हैं। आज संविधान की इस भावना को जन जन तक पहुचने की आवश्यकता है। आपसे सहयोग और एक दूसरे का सम्मान ही भावना से ही देश आगे बढ़ सकता है। इतिहास को कुरेदकर वर्तमान को बर्बाद करने मे कोई लाभ नहीं है। इतिहास से सबक सीखकर ही एक बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। संविधान सभा के माननीय सदस्य ये सब जानते थे इसलिए उन्होंने भविष्य की इस इमारत को बनाया जो बहुत से लोगों को खटक रही है लेकिन देश के बहुसंख्य लोग यदि निर्णय ले ले तो संविधान के साथ खेलने वाले बिल्कुल अलग थलग पड़ जाएंगे।

आइए गणतंत्र के इस महान उत्सव को सभी सामूहिक तौर पर मनाएं।

गणतंत्र दिवस पर सभी को शुभकामनाएं।

विद्या भूषण रावत
January 26th, 2023

Previous articleਭੀੜ ਅੰਦਰ
Next articleਚਾਈਨਾ ਡੋਰ