समाज वीकली यू के
अमृतसर – आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को फूलपुर धनाल में चल रहे बोधिसत्व अम्बेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरह ही अमृतसर में एक और स्कूल खोलने को लेकर सोसायटी मेंबरों ने मीटिंग की। जिसमें इंटरनेशनल बुद्धिस्ट मिशन के चेयरमैन श्री सोहन लाल गिन्डा जी (यूके), इंजीनियर श्री जसवंत राय जी (रिटायर्ड EXN), इंजीनियर श्री कृष्ण मनी जी (रिटायर्ड EE MES), सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी (धम्माचारी नागभूषण जी), श्री अजीत मालिक जी, श्री रवींद्र भट्टी जी सोसायटी मेंबर, श्री जगतार सिंह जी रिटायर्ड ASI, श्री जी. के. सुल्ताना रिटायर्ड EXN, डॉ. सुभाष जी, सरदार कश्मीरा सिंह जी रिटायर्ड मैनेजर, सरदार चंचल सिंह जी रिटायर्ड अध्यापक, श्री नरेश अटवाल जी, श्री अश्विनी जी शामिल हुए।
मीटिंग श्री अजीत मालिक जी के घर में रखी गई थी। वहां के सोसायटी मेंबरों के साथ बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक स्कूल खोलने को लेकर बातचीत हुई। लगभग दस लोगों ने सोसायटी की मेंबरशिप भी ली। उन्होंने भविष्य में स्कूल को दान देने तथा उसके विकास के लिए प्रयत्नशील रहने का भरोसा दिया और जल्दी से जल्दी स्कूल खोलने की बात कही।
चेयरमैन सर ने सभी का धन्यवाद किया।
स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क करें
श्री हुसन लाल जी: 9988393442



