अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ की जयंती पर निजामाबाद स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

समाज वीकली 

निज़ामाबाद, आज़मगढ़,   हिन्दी खड़ी बोली काव्य के जनक अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ की जन्म स्थली निज़ामाबाद स्थित प्रतिमा पर नागरिक समाज के लोगों ने माल्यार्पण किया। वरिष्ठ कवि राजनाथ यादव, रमेश तिवारी और चंद्रेश यादव ने कविता पाठ किया। वक्ताओं ने कहा कि अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध हमारी ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत हैं। कवि सम्राट हरिऔध ने हिंदी साहित्य को प्रिय प्रवास महाकाव्य के रूप में अमूल्य निधि प्रदान की है। अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की प्रतिमा पर किसान नेता राजीव यादव, कवि राजनाथ यादव, पूर्व फौजी चंद्रेश यादव, अवधेश यादव, सोशलिस्ट किसान सभा निजामाबाद प्रभारी श्याम सुंदर मौर्या, प्रधान श्यामजीत यादव, रमेश तिवारी ने माल्यार्पण किया।

राजीव यादव 8210437705

Previous articleWho are the People who gave Legitimacy to the Sangh from Time to Time?
Next article‘ਨੈਸ਼ਨਲ ਖੇਲੋ ਮਾਸਟਰ ਗੇਮਜ਼: 2025’ ਵਿੱਚ ‘ਕਾਮਨਵੈਲਥ ਸਟੇਡੀਅਮ, ਦਿੱਲੀ’ ਵਿਖੇ ਸਾਡੇ ਅਲੱਗ ਤੋਂ ਖ਼ਾਸ (Specially Abled) ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਜਿੱਤੇ 08 ਮੈਡਲ