किसानों के सवालों के जवाब लाठियों से देना लोकतंत्र पर प्रहार- सर्वजीत सिंह

हुसैनपुर (समाज वीकली) (कौड़ा)- तीन काले कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे किसानों द्वारा राजनीतिक नेताओं से सवाल करने व अपना विरोध दर्ज करने पर पहले हरियाणा के करनाल में और अब पंजाब के मोगा में सरकार द्वारा बड़ी बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया है। जिसे आई आर ई एफ़ के राष्ट्रीय महासचिव व आर.सी.एफ एम्प्लाइज यूनियन के महासचिव का. सर्वजीत सिंह ने लोकतंत्र पर प्रहार कहते हुए कहा कि इतिहास में शायद ये पहली बार होगा कि राजनीतिक नेताओं से अपने हक़ों / अधिकारों की मांग व सवालों का जवाब राजनीतिक गुंडों व पुलिस की लाठियों से दिया गया हो, यह सरासर हमारी सरकारों की निरंकुशता को जग-जाहिर करता है।

सर्वजीत सिंह ने इन घटनाओं की सख्त शब्दों में निंदा की है। उनका कहना है यह तीन काले कृषि कानून किसानों की मौत के वॉरंट हैं और किसानों द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से किए जा रहे आन्दोलन को दमन के सहारे दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम किसानों द्वारा किये जा रहे आंदोलन का आई.आर.ई.एफ़. व आर.सी.एफ एम्प्लाइज यूनियन ने हमेशा साथ दिया है व आगे व हम अपने हक़्क़ो की लड़ाई लड़ रहे किसानों का साथ देंगे व मुलाजम, मज़दूर, किसान एकता का नारा बुलंद करेंगे और सरकार की हर उस नीति का जोरदार विरोध करेंगे जो मेहनतकश लोगों के हित में नहीं है।

 

 

 

 

‘ਸਮਾਜ ਵੀਕਲੀ’ ਐਪ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰਨ ਲਈ ਹੇਠ ਦਿਤਾ ਲਿੰਕ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly

Previous articleਮੋਗੇ ਵਿਖੇ ਹੋਏ ਕਿਸਾਨਾ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ‘ਤੇ ਲਾਠੀਚਾਰਜ ਸਬੰਧੀ ਫੂਕਿਆ ਗਿਆ ਕੈਪਟਨ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਪੁਤਲਾ
Next articleमैंनस यूनियन द्वारा हरियाणा में किसानों पर हुऐ लाठीचार्ज की गई