लखनऊ: (समाज वीकली) “ अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश का हादसा अति दुखद’ – यह बयान आज आल इंडिया पीपुल्स फ्रन्ट की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने प्रेस को जारी किया है। इसमें आगे कहा गया है कि एआईपीएफ इस हादसे में मारे गए सभी व्यक्तियों के प्रति गहरा शोक एवं प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। इसके साथ ही एआईपीएफ इस हादसे के कारणों की उच्च स्तरीय जांच कराने और इसकी जवाबदेही तय करने की मांग भी करता है। एआईपीएफ सरकार से हर मृतक के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने और हर घायल के हर सम्भव इलाज को सुनिश्चित करने की अपेक्षा करता है।
एआईपीएफ की राष्ट्रीय कार्य समिति की तरफ से जारी।
एस. आर. दारापुरी,
राष्ट्रीय अध्यक्ष,
आल इंडिया पीपुल्स फ्रन्ट।



