HOME बोधिसत्व डॉ बाबासाहेब आंबेडकर पब्लिक स्कूल गूंजखेड़ा में महापरिनिर्वाण दिन के उपलक्ष्य...

बोधिसत्व डॉ बाबासाहेब आंबेडकर पब्लिक स्कूल गूंजखेड़ा में महापरिनिर्वाण दिन के उपलक्ष्य में अभिवादन कार्यक्रम का आयोजन

4

समाज वीकली यू के

गुंजखेडा, महाराष्ट्र – बोधिसत्व डॉ बाबासाहेब आंबेडकर पब्लिक स्कूल गुंजखेडा में आज महामानव बोधिसत्व डॉ बाबासाहेब आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिन के उपलक्ष्य में अभिवादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, प्रमुख अतिथि पुलगांव शहर के प्रतिष्ठित वासीमभाई, आलेख पत्थाडे, प्रशासकीय अधिकारी अरविंद चाहंदे, पुलिस पाटिल मलकापुर द्वारा तथागत गौतम बुद्ध, बोधिसत्व डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के प्रतिमा को माल्याप्रण तथा दीप प्रज्वलन कर, तथा स्कूल की प्रिंसिपल उज्ज्वला दिघाडे मैडम एवं छात्र द्वारा त्रिशरण पंचशील लेकर कार्यक्रम की सुरवात की गई. स्कूल के छात्र, शिक्षक अतिथि द्वारा बाबासाहेब के प्रतिमा को अभिवादन कर रैली में सहभाग लिया.

स्कूल के होनहार छात्रों द्वारा बाबासाहेब के जीवनपट पर स्पीच दिये गए. उज्ज्वला कांबले ताई द्वारा भीमगीत सादर किया गया. स्कूल के सभी छात्रों द्वारा बाबासाहेब की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर अभिवादन किया गया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप में विश्वस्त चंद्रसेन डोंगरे, प्रिंसिपल, उज्वला दिघाडे, स्वाती कावले, पूनम वडालकर, शुभांगी मैडम, जोत्सना मैडम, मंथनी थूल, उपस्थित थी. कार्यक्रम का संचालन, दीप्ती कङू मैडम ने किया.

Previous articleVirat Kohli’s No-Look Six Takes Social Media by Storm
Next articleਸਿਵ ਸੈਨਾ ਹਿੰਦ ਕੱਢੇਗੀ ਪੰਜਾਬ,ਹਿਮਾਚਲ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਗੈਂਗਸਟਰ ਭਗਾਓ, ਵਪਾਰੀ ਬਚਾਓ ਸੰਕਲਪ ਰੈਲੀ : ਨਿਸ਼ਾਂਤ ਸ਼ਰਮਾ