(समाज वीकली) भारत के समाजवादी आंदोलन के 90 साल पूरा होने के ऐतिहासिक मौके पर युवा सोशलिस्ट पहल के तत्वावधान मीन दिल्ली में 31 अक्तूबर (आचार्य नरेंद्रदेव जयंती दिवस) – 1 नवंबर 2025 को दिल्ली में दो दिन के युवा सोशलिस्ट सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन राजेंद्र भवन (गांधी शांति प्रतिष्ठान के सामने), दीनदयाल उपाध्याय मार्ग नई दिल्ली – 110002) में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। देश के लगभग सभी राज्यों से युवा समाजवादी कॉमरेड इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। परिवर्तनकारी राजनीति से जुड़े अन्य धाराओं के युवा भी सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्घाटन सोशलिस्ट युवजन सभा (एसवाईएस)) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अभिजीत वैद्य करेंगे। अध्यक्षता राजनीति विज्ञानी और दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व शिक्षक प्रोफेसर अनिल मिश्रा करेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न सत्रों में शिक्षा-नीति, स्वास्थ्य-नीति, रोजगार-नीति, अर्थ-नीति, कृषि-नीति, विकास-नीति, पर्यावरण-नीति, संस्कृति-नीति पर विशेषज्ञ विदवाओं द्वारा तैयार किए गए प्रस्तावों पर समाजवादी एवं संवैधानिक नजरिए से चर्चा की जाएगी। इन प्रस्तावों की रोशनी में युवा सोशलिस्ट पहल के तहत अगले 10 सालों तक, यानि भारतीय समाजवादी आंदोलन के 100 साल पूरे होने तक, पूरे देश में युवाओं के बीच वैचारिक और एक्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मुहिम का मकसद वर्तमान कारपोरेट-कम्यूनल गठजोड़ की राजनीति और और उसके द्वारा थोपी गईं नवउदारवादी नीतियों के बरक्स समाजवादी, संविधान-सम्मत नीतियों के पक्ष में निर्णायक जनमत बनाना है। सम्मेलन में कई वरिष्ठ समाजवादी एक्टिविस्ट/बुद्धिजीवी, ट्रेड यूनियन नेता, छात्र नेता, पत्रकार, शिक्षक, अधिवक्ता, संस्कृतिकर्मी और साहित्यकार उपस्थित रहेंगे। 31 अक्तूबर को सम्मेलन के बाद शाम 6 बजे से ‘साहित्य वार्ता’ और ‘लोहिया विचार वेदी’ के तत्वावधान में कवि सम्मेलन होगा। वरिष्ठ कवि गिरधर राठी कवि सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। सम्मेलन का आधार-पत्र आपकी जानकारी के लिए संलग्न है। कृपया इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को कवर करने के लिए अपने अखबार/पत्रिका/पोर्टल/चैनल/यूट्
चरण सिंह राजपूत
(प्रेस/मीडिया प्रभारी, युवा सोशलिस्ट पहल) (मोबाईल: 9958622975)



