(समाज वीकली) पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद और चिंताजनक है। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और लापता लोगों की कुशलता की आशा करता हूं। सरकार से अपील है कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया जाए और बचाव कार्यों में तेज़ी लाई जाए, ताकि जनहानि को रोका जा सके और प्रभावितों को समय पर सहायता मिल सके। कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि राहत और बचाव कार्यों में प्रशासन का पूरा सहयोग और जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करें। हमें मिलकर इस आपदा का सामना करना है।
HOME कांग्रेस नेता राहुल गांधी


