HOME बोद्धिसत्त्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिवंगत श्री चमन लाल रंधावा...

बोद्धिसत्त्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिवंगत श्री चमन लाल रंधावा जी को उनके जन्म दिवस पर किया गया याद

समाज वीकली यू के

           श्री चमन लाल रंधावा जी

जालंधर- बोद्धिसत्त्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल, जालंधर में 8 अगस्त 2025 को दिवंगत श्री चमन लाल रंधावा जी को उनके शुभ अवतरण दिवस पर याद किया गया। श्री चमन लाल जी, स्कूल के चेयरमैन श्री सोहन लाल गिंडा जी, श्री बी .डी गिंडा जी, श्री एच आर. गिंडा जी तथा श्री एम. एल गिंडा जी के परम मित्र व हितैषी थे। इस अवसर पर सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी ने सभी को उनकी शख्शियत के बारे में बताते हुए कहा कि वह एक सच्चे व पक्के अंबेडकरवादी थे । वे पहली डॉ. अंबेडकर मेमोरियल कमेटी ऑफ ब्रिटेन के फाउंडर मेंबर रहे। जो अपने आप में बहुत ही सराहनीय कार्य था। उन्होंने इस कमेटी के तहत बहुत से मिशनरी कार्य किए तथा अपने साथ और मिशनरियों को जोड़ा। उन्होंने समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने स्कूल के विकास के लिए आर्थिक सहायता भी की तथा संस्था से जुड़े रहे और अपने परिवार को भी जोड़ा। वह सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। इस तरह की शख्सियतें सदा जीवित रहती हैं। उनका परिवार भी उनके दिए संस्कारों तथा दान परिमता की भावना को लेकर चलते है तथा समाज के उत्थान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। आज उनके अवतरण दिवस पर उनके परिवार ने इंटरनेशनल बुद्धिस्ट मिशन के तहत चल रहे स्कूलों के विकास के लिए लगभग 70,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी। उनके परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती हरभजन कौर रंधावा जी, उनकी बहन श्रीमती रविंदर जी तथा बहनोई श्री अमरजीत रहानु जी, उनकी सुपुत्री श्रीमती सुरजीत कुमारी छेत्री तथा उनका बेटा श्री कृष्ण जी हैं। इन सबकी तरफ से दिया गया दान का विवरण निम्नलिखित है:–

*बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल, जालंधर को रुपए 40,000/–
बोधिसत्व बाबा साहब अंबेडकर पब्लिक स्कूल पुलगांव वर्धा, महाराष्ट्र रुपए 5000/–
बोधिसत्व बाबा साहब अंबेडकर पब्लिक स्कूल चिमूर, पुणे 5000/–
बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक स्कूल, कर्नाटक 5000/–
बोधिसत्व बाबा साहब अंबेडकर पब्लिक स्कूल नकोदर, जालंधर पंजाब 5000/–
मिलिंद हॉस्टल बोधिसत्व बाबा साहब अंबेडकर पब्लिक स्कूल पुलगांव, वर्धा 5000/–

यह परिवार शिक्षा को विकसित करने का बेहद नेक कार्य कर रहा है तथा दूसरों के लिए आदर्श परिवार है।अंत में स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि बोद्धिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का पूरा स्टाफ तथा मैनेजमेंट सदा उनकी पत्नी श्रीमती हरभजन कौर रंधावा तथा उनके परिवार के साथ है।

स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क करें।
श्री हुसन लाल जी: 9988393442

Previous articleਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਅਕਾਦਮੀ ਆਫ ਆਰਟ, ਕਲਚਰ ਐਂਡ ਲੇਗਵੇਜਿਜ ਵਲੋ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਦਾ 350ਵਾਂ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ
Next articleਸਾਡੀ ਜ਼ੁਬਾਨ ਵਿੱਚੋਂ ਝਲਕਦੇ ਹਨ ਸਾਡੇ ਸੰਸਕਾਰ (ਸਾਡੇ ਬੋਲਣ ਦਾ ਸਲੀਕਾ ਹੀ ਸਾਡੀ ਪਰਵਰਿਸ਼ ਦੀ ਗਵਾਹੀ ਭਰਦਾ ਹੈ)