समाज वीकली यू के

मुंबई- भारतरत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर सार्वजनिक जयंती उत्सव मंडल अंधेरी, मुंबई की और से, बौद्ध सांस्कृतिक मंडल, डी एन नगर अंधेरी के संयुक्त विद्यमान से कार्यक्रम का आयोजन कीया गया. कार्यक्रम की शुरुआत तथागत बुद्ध, डॉ बाबासाहेब आंबेडकरजी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया.
त्रिशरण पंचशील ग्रहण कर प्रमुख अतिथि मा सोहनलाल गिंडा, चेयरमैन इंटरनेशनल मिशन ट्रस्ट, मा आमदार सिद्धार्थ खरात, रमाई सादरकर्ती लता डोंगरे का स्वागत किया गया. स्मृति डोंगरे द्वारा भरतनाट्य में बुद्धवंदना प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. लता डोंगरे द्वारा रमाई का 861 वा मंचन कर, मातोश्री रमाई के यादें ताजा कर बाबासाहब को साथ देकर लाखों परिवार का भविष्य उज्वल किया, जिससे उपस्थित लोगों के आंखों में आसू झलक रहे थे. मा सोहनलाल गिंडा तथा आमदार सिद्धार्थ खरात जी, बाबासाहेब के सामाजिक, शैक्षणिक मिशन के बारेमे मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम के अध्यक्ष बापूजी रामटेके थे, कार्यक्रम में करतबगार महिला को रमाई पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम का संचालन दिगंबर चव्हाण ने किया, कार्यक्रम कर्मवीर दादासाहेब गायकवाड केंद्र अंधेरी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.




