हरकृष्ण स्कूल आर.सी.एफ कविता मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहा

 कैपशन-श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल आर.सी.एफ की कविता और भाषण प्रतियोगिता के विजई छात्राएं  
हुसैनपुर , 6 जुलाई (कौड़ा) (समाज वीकली)– शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर की धर्म प्रचार कमेटी द्वारा आयोजित ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल रेल कोच फैक्ट्री हुसैनपुर (कपूरथला) तीसरे स्थान पर कब्जा करने में सफल रहा । इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रिंसिपल प्रबदीप मोंगा ने बताया कि दसवीं कक्षा की छात्रा हर्षिता पुत्री अमित कुमार कविता मुकाबले में तीसरे स्थान और आंचलप्रीत कौर विशेष सनमान हासिल करने में सफल रही ।   जब कि 12वीं कक्षा की छात्रा हर्षित और भाषण मुकाबले में विशेष सम्मान हासिल करने में सफल रही ।
 स्कूल की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बीबी गुरप्रीत कौर सदस्य एस.जी.पी.सी., इंजीनियर सवरण सिंह अध्यक्ष व नानक खालसा कालेज सुल्तानपुर लोधी और डायरेक्टर स्कूल इंजीनियर हर्नियामत कौर समूह स्टाफ़ सदस्य और होनहार छात्राओं को बधाई दी।
Previous articleਆਨਲਾਈਨ ਸੈਮੀਨਾਰ ਰਾਹੀਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ
Next articleਐੱਸ ਡੀ ਕਾਲਜ ਵੱਲੋਂ ਕੋਵਿਡ – 19 ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਆਗਾਜ਼