श्री गुरु रविदास सेवक सभा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह मल्ल का बढ़िया सेवाओं के बदले सम्मानित

कैपशन-गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास सेवक सभा रेल कोच फैक्ट्री के अध्यक्ष अमरजीत सिंह मल्ल को सम्मानित करने का दृश्य

हुसैनपुर , 15 जुलाई (कौड़ा) (समाज वीकली) :  गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास सेवक सभा रेल कोच फैक्ट्री के अध्यक्ष अमरजीत सिंह मल्ल  के नेतृत्व में समूह संगतो के सहयोग से करोना महामारी में तालाबंदी के समय दौरान गरीब जरूरतमंदों को राशन वितरित और सभा अध्यक्ष अमरजीत सिंह मल्ल  द्वारा समाज भलाई के कार्यो में पाए जा रहे विशेष योगदान को मुख्य रखते हुए   गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास सेवक सभा आर.सी.एफ. में संत बाबा बाल जोगी प्रगटनाथ रहीमपुर वालों द्वारा और समूह संगतों द्वारा सोढी भुलाणा  के प्रयास से विशेष तौर पर यादगारी सन्मान चिन्ह और सिरोपा देकर सम्मानित किया गया ।

इस दौरान विशेष तौर पर सम्मानित करने पर श्री गुरु रविदास सभा आर.सी.एफ. के अध्यक्ष अमरजीत सिंह मल्ल ने संत महापुरुषों और संगतों का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगतों के सहयोग से अब तक गुरद्वारा साहिब और समाज भलाई के कार्यो में   निस्वार्थ सेवा की है। इस मौके बाबा साहब डॉक्टर बी आर अंबेडकर सोसायटी आर.सी.एफ. के अध्यक्ष कृष्ण लाल जस्सल, उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह एस.सी ,एसटी रेलवे एंप्लाइज एसोसिएशन रेल कोच फैक्ट्री के जोनल अध्यक्ष जीत सिंह, जोनल वर्किंग अधयक्ष सिंह मनप्रीत सिंह  ,  जसपाल सिंह चौहान के इलावा समूह संगतें उपस्थित  थी।

Previous articleਜਨੂੰਨ ‘ਚ ਫੋਟੋਗ੍ਰਾਫਰ ਨੇ ਬਣਾਇਆ ਕੈਮਰੇ ਦੀ ਸ਼ਕਲ ਦਾ ਘਰ, ਘਰ ਦਾ ਨਾਂ ਰੱਖਿਆ ‘ਕਲਿਕ’
Next articleਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਕੋਰੋਨਾ ਰਿਪੋਰਟ ਨੈਗੇਟਿਵ, ਬਾਕੀ ਮੰਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਟੈਸਟ ਕਰਾਉਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ