श्री गुरु नानक देव जी के 550वें जन्मदिन के सम्बन्ध में संगोष्ठी

फोटो कैप्शन: फोटो में खड़े सोसाइटी के कार्यकर्ता बाएं से दाएं -  रणवीर भट्टी,  एडवोकेट कुलदीप भट्टी, बलदेव राज भारद्वाज, वरिंदर कुमार, मैडम सुदेश कल्याण,लाहौरी राम बाली और सोहन लाल डीपीआई कॉलेज (रिटायर्ड). 

 

 जालंधर (समाज वीकली) : अंबेडकर मिशन सोसाइटी पंजाब (रजि.) की कार्यकारी समिति की बैठक 27 अक्टूबर को अंबेडकर भवन जालंधर में अध्यक्ष महोदया सुदेश कल्याण की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 14 अक्टूबर, 2019 को मनाए गए धम्म-चक्र परिवर्तन दिवस की समीक्षा की गई। देश के मौजूदा हालात पर भी चर्चा हुई।

सोसाइटी ने श्री गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती के सिलसिले में नवंबर के महीने में विचार-विमर्श की श्रृंखला में अगला सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर बलदेव राज भारद्वाज, सोहन लाल डीपीआई कॉलेज (रिटायर्ड), लाहौरी राम बाली, वरिंदर कुमार, एडवोकेट कुलदीप भट्टी, तिलक राज, जसविंदर वारियाना, एडवोकेट परमिंदर सिंह और रणवीर भट्टी उपस्थित थे।

 

 

 

Previous articleਖੱਖ ਪ੍ਰੌਡਕਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਅਰਸ਼ ਚੋਹਲਾ ਦਾ ਮੈਲਬੋਰਨ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਚ ਜੈਗੂਆਰ ਗੱਡੀ ਨਾਲ  ਮਾਨ ਸਨਮਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ
Next articleAir India puts Sikh symbol on its jet, may trigger controversy