#समाज वीकली

जालंधर- हमारे माननीय श्री सोहनलाल (BBAES स्कॉटलैंड) बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल, जालंधर के फाउंडर अध्यक्ष, दिनांक 1 फरवरी 2025 को बिहार के पावन, बुद्ध की कर्मभूमि पर आगमन सुनिश्चित हो गया हैl दिनांक 1 फरवरी 2025 को उनका स्वागत सम्मान में माननीय जितेंद्र कुमार (प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय वैशाली) माननीय श्री राजेश प्रसाद बौद्ध (शिक्षक जवाहर नवोदय विद्यालय वैशाली) माननीय डॉ रामनरेश यादव (BMSM) एवं माननिये दिलीप यादव (प्रबोधक BBMS) सामाजिक कार्यकर्ता जी के द्वारा किया जाएगाl उसके बाद माननीय श्री सुनील कुमार राय जी के नेतृत्व में बुध विश्व शांति स्तूप और महावीर की जन्म भूमि स्थली का भ्रमण करने जाएंगेl
पुनः वे दिनांक 2 फरवरी 2025 को श्री लाल के द्वारा रविदास जयंती समारोह अमनोर छपरा में किया जाएगा, उसी क्रम में वे बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक स्कूल के जमीनदाता माननीये श्री सुपन राय एवं उनके सुपुत्र माननीय रामlशंकर जी के द्वारा दिया गया है, उसका मुआयना करेंगेl आदरणीय श्री लाल जी छपरा के अपने मिशनरी साथियों से एवं छपरा ग्रामवासियों के सहयोग से जल्द से जल्द बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक स्कूल की शुरुआत करने पर विचार विमर्श करेंगेl जय भीम, जय संविधान, जय विज्ञान, जय संविधान, जय भारतl.



