आल इंडिया समता सैनिक दल छत्तीसगढ़ का तृतीय वार्षिक अधिवेशन

आल इंडिया समता सैनिक दल छत्तीसगढ़ का तृतीय वार्षिक अधिवेशन वृंदावन हाल में दिनांक 3 जनवरी को माता सावित्रीबाई फुले जयंती एवं शौर्य दिवस के अवसर पर आल इंडिया समता सैनिक दल के चेयरमैन आयुष्मान चंद्रय्या जी तेलंगाना से एवं आयुष्मान अशोक शेंडे जबलपुर मुख्य अतिथि/विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ के पेरियार के नाम से विख्यात आयुष्मान नंद कुमार बघेल, विशिष्ट अतिथि, अर्चना बौद्ध, डॉ. स्नेहलता हुमने, हितेंद्र गड़पाल, बी.सदानंद दिलीप कुमार रागासे उपस्थिति थे।

आयुष्मान नंद कुमार बघेल जी ने कहा कि हमें समता वादी समाज की स्थापना के लिए मिल जुलकर कार्य करने की आवश्यकता है। गांधी के साथ-साथ आम्बेडकर की विचारधारा को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। एक दुसरे की निंदा करने की जरूरत नहीं है। एस सी एस टी ओ बी सी एवं मायनारिटी सबको मिलकर एकजुट होकर मनुवादी व्यवस्था को हटाकर समता वादी समाज की स्थापना करना चाहिए। इसके लिए सभी संगठनों को भविष्य में क्या करें इसे रणनीति बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है। माता सावित्रीबाई फुले ने किन विषय परिस्थिति में महिला के उत्थान के लिए कार्य किया, शिक्षा के क्षेत्र में, विधवा विवाह, बाल विवाह रोकने में रोगीयों की सहायता करने आदि तथा सत्यशोधक समाज का कार्य आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने योगदान दिया। आज महिलाओं की स्थिति पहले से बेहतर है तो वह सावित्रीबाई फुले के कारण है। एवं तत्पश्चात बाबा साहेब आंबेडकर ने संविधान में महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया। आज संविधान को किनारे कर दिया गया है, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को कारपोरेट घरानों के हवाले किया जा रहा है। एवं एस सी एस टी ओबीसी का प्रतिनिधित्व कम किया जा रहा है।

           इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर आयुष्यमान रतन गोंडाने उपाध्यक्ष आयुष्यमान संजय गजघाटे, महासचिव आयुष्यमान शशांक ढाबरे , कोषाध्यक्ष आयुष्यमान संघसेन दुपारे, सलाहकार आयुष्यमान हितेंद्र गड़पाल एवं आयु. सुनील गणवीर, सहसचिव आयु. राजु गणवीर, संरक्षक आयु.कल्पना रमेश सुखदेवे, विधिक सलाहकार आयुष्यमान चंद्रशेखर रामटेके मिडिया प्रभारी आयुष्यमान हरीश रामटेके, अरुण बागडे, उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी आयुष्यमान हरीश वाहने, उपाध्यक्ष एवं रद्द राजनांदगांव जिला प्रभारी प्रशांत सुखदेवे, उपाध्यक्ष एवं महासमुंद जिला प्रभारीआयुष्यमान प्रभाकर बंसोड का चयन किया गया है।

         इसी तरह रायपुर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। अध्यक्ष आयुष्यमान सुरेश सहारे, उपाध्यक्ष आयुष्यमान प्रकाश भालाधरे, सचिव रतन डोंगरे, कोषाध्यक्ष आयुष्यमान सुभाष वैद्य सलाहकार आयुष्यमान विजय गजघाटे सहसचिव निर्देश डोंगरे संयुक्त सचिव महेश बोरकर कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम सहारे चंद्रशेखर भौतिक अनिल नागवंशी। महिला विंग के लिए डॉ. प्रज्ञातारा को प्रदेशाध्यक्ष पद पर यथावत रखा गया है।

Previous articleਜੇਐੱਨਯੂ ਹਮਲਾ ਭਾਰਤ ’ਚ ਵਧਦੀ ਅਸਹਿਣਸ਼ੀਲਤਾ ਦਾ ਸਬੂਤ: ਕੁਰੈਸ਼ੀ
Next articleI just enjoy batting with Rohit and Shikhar: KL Rahul