अभिषेक सिंह बने रेल कोच फैक्ट्री मजदूर यूनियन के सर्वसम्मति से अध्यक्ष

हुसैनपुर  समाज वीकली (कौड़ा)– रेल रेल कोच फैक्ट्री मजदूर यूनियन कपूरथला के पदाधिकारियों और सदस्यों की एक अहम बैठक हुई। जिस की कार्रवाई चलाते हुए यूनियन के महासचिव राम रतन सिंह ने बताया कि यूनियन के अध्यक्ष सुरेश पाल के सेवानिवृत्त होने उपरांत आर.सी.एफ मजदूर यूनियन की अध्यक्ष का पद खाली हो गया है। बैठक में शामिल यूनियन के  अन्य   सीनियर पदाधिकारियों सदस्यों ने आम सहमति से यूनियन के कार्यकारी के सरगम सदस्य अभिषेक सिंह को यूनियन का नया अध्यक्ष चयनित कर लिया। हाजिरीन ने यूनियन के वित्त सचिव की सेवाओं के एन गुप्ता को सौंपी। यूनियन के महासचिव राम रतन सिंह और यूनियन के नवनियुक्त अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि जल्द ही आर.सी.एफ की विभिन्न  वर्कशॉपों में यूनियन के अध्यक्षों और सचिवों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
Previous articleरत्ना सागर द्वारा गुरु हरकृष्ण स्कूल आर.सी.एफ. में आनलाईन सैमीनार आयोजित
Next articleਮਤਲਬ