समाज वीकली यू के
अलवर- आज दिनांक 14 मई 2025 बुधवार को पंजाब से आई टीम एस एल गिंधा, चेयरमैन, प्रिंसिपल, चंचल बोध, हुसन लाल बोध एवं जसवंत राय महासचिव ने सोसायटी द्वारा संचालित राजस्थान के अलवर जिले के गांव व तहसील नौगांव में ‘सिद्धार्थ इंडस वैली स्कूल’ का दौरा किया। जहां डॉ (प्रो) विजय पाल सिंह संस्थापक सदस्य एवं डॉ गुरबख्श सिंह बाघा यूएसए के साथ कार्यकारी निदेशक श्री सुभाष चंद्रा, स्कूल के प्रिंसिपल एवं स्टाफ मौजूद रहे तथा सीबीएसई से स्कूल की संबद्धता की कार्यप्रणाली को देखा।
इस स्कूल में नियमित पढ़ाई के लिए विशेष रूप से डिजिटल प्रणाली को अपनाया गया है तथा पढ़ाई के पैटर्न के पूर्ण मानदंडों का पालन किया जा रहा है। स्कूल के सुव्यवस्थित वाहन स्कूल के आसपास के लगभग 20 किलोमीटर के क्षेत्र में लगभग 50 गांवों को सुविधा उपलब्ध कराते हैं। स्कूल शुरू होने के लगभग 4 वर्षों की अवधि में लगभग 650 विद्यार्थी हैं।
वास्तव में यह स्कूल वंचित समाज के वर्ग को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अवश्य प्रदान करेगा।



