समाज वीकली यू के
*तिथि 4 oct. 2025 को बोधिसत्व बाबा साहब अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन श्री सोहन लाल गिन्डा जी और राजस्थान में डॉ. कुसुम मेघवाल जी (मो. नं. 9828143219) व अन्य के साथ विशेष मीटिंग के लिए जायेंगे। **मीटिंग स्थान मूलनिवासी भवन भैव तहसील शिवगंज ज़िला सिरोही* राजस्थान में सुबह 11:00 बजे शुरू होगी।
इसका मुख्य उद्देश्य जालंधर तथा महाराष्ट्र में चल रहे बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरह वहां भी एक स्कूल की स्थापना करना है। इस के लिए संबंधित स्थान का विश्लेषण करना जो कि डॉ. कुसुम मेघवाल जी स्कूल के लिए देंगी, रूप रेखा तैयार करना इस मीटिंग का मुद्दा होगा।
इच्छुक मिशनरी मेंबर्स इस मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।
धन्यवाद



