
चिमुर:-जितेंद्र सहारे (समाज वीकली) बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पब्लिक स्कूल, चिमूर (चंद्रपुर जिला, महाराष्ट्र) की स्थापना बाबासाहेब आंबेडकर एजुकेशन सोसाइटी, जालंधर (पंजाब) और इसके संस्थापक अध्यक्ष सोहनलाल गिंडा के मार्गदर्शन में हुई है। इस स्कुल के बारे में अधिक जानकारी के लिए, स्टेट बैंक, चंद्रपुर के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के टिम ने आज, 16 नवंबर, रविवार दोपहर को इस स्कूल का 
दौरा किया। बहुजन महापुरुषों के विचारों को आने वाली पीढ़ी में स्थापित करने और अच्छे नागरिक बनाने के उद्देश्य से, अंबेडकर एजुकेशनल मूवमेंट ने चिमूर में बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर पब्लिक स्कूल की शुरुआत की। इसलिए, इस स्कूल के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए, तथा निदेशकों के साथ बातचीत करने के लिए क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, चंद्रपुर से आई टिमने चिमूर के इस स्कुल का दौरा किया। टीम में सहायक प्रबंधक मनीष मौर्य, सुमेध वैद्य, कैशियर गिरीश दुधे, सुपरवायजर सुरज कांबले, बैंक गार्ड रमेश कुलमेथे शामिल थे। स्कूल की ओर से टीम का स्वागत किया गया। बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर एजुकेशन सोसाइटी और इसके बारे में जानकारी प्राप्त करके स्कूल के क्रियाकलाप की भी जानकारी ली। इस समय अपने विचार व्यक्त करते हुए, सहायक प्रबंधक मनीष मौर्य ने कहा कि हमारा समाज दुनिया का एकमात्र वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाला समाज है और दुनिया में बुद्ध के विचारों को स्वीकार करने वालों की संख्या बढ़ रही है इसके बाद सभी टिम ने अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और संचालक मंडल को बधाई दी। इस समय उपस्थित पूर्व शिक्षा विस्तार अधिकारी गुलाबराव बारसागड़े ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर स्कुलके अध्यक्ष प्रकाश वानखेड़े ने अपने अध्यक्षीय विचार व्यक्त किए। संचालन सचिव प्रल्हाद बोरकर और आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष एवं प्राचार्य सिद्धार्थ जिलटे ने दिया। इस समय सहसचिव पवन ताकसांडे, प्रचार सचिव जितेंद्र सहारे, सदस्य नाना मेश्राम उपस्थित थे।
आंबेडकर शैक्षिक आंदोलन से जुडने के लिये और बोधिसत्व डॉ बाबासाहेब आंबेडकर पब्लिक स्कूल चिमूर का सहयोग करने के लिये कृपया हमसे संपर्क करें.
अध्यक्ष – प्रकाश वानखेडे -9637708387
सचिव -प्रल्हाद बोरकर : 8055321465
समाजवीकलीऍपडाउनलोडकरनेकेलिएनीचेलिंकपरक्लिककरें
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly



