HOME बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संत कबीर जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई...

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संत कबीर जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

2

समाज वीकली यू के

जालंधर- बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल, जालंधर में तिथि 29 जून को संत कबीर जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चंचल जी, सोसायटी सदस्य श्री हुसन लाल जी (धम्मचारी नागभूषण जी) सहित विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

इस मौके पर श्री हुसन लाल जी ने संत कबीर जी के जीवन, उनके आदर्शों तथा उनके अमूल्य दोहों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने समाज को सत्य, समानता, प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने अंधविश्वास, जाति-पाति और सामाजिक भेदभाव का विरोध करते हुए सभी को सद्भाव और नैतिक जीवन जीने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का समापन संत कबीर जी के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ। यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा।

स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी:9988393442

Previous articleFrom Buyer to Builder: India’s Rise as a Weapons Exporter