HOME इंद्रधनुष कला प्रदर्शनी से अकादमिक  सत्र का रंगारंग समापन

इंद्रधनुष कला प्रदर्शनी से अकादमिक  सत्र का रंगारंग समापन

2

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सुरानुस्सी   (ਸਮਾਜ ਵੀਕਲੀ)   जालंधर में 27 मार्च 2026 को सत्र समापन के अवसर पर “इंद्रधनुष” कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अकादमिक सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम वितरण एवं विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती इति चौधरी तथा विद्यालय के प्राचार्य डॉ. पालीशाह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के आर्ट वर्क और रचनात्मक प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए गए। विद्यार्थियों ने स्वयं अभिभावकों और आगंतुकों को अपनी कलाकृतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अभिभावकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार की सराहना की। मुख्य अतिथि श्रीमती इति चौधरी ने वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होनें प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और प्रस्तुति कौशल को विकसित करते हैं। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. पालीशाह ने भी विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक और यादगार रहा।

प्राचार्य 

Previous articleਦਰਵਾਜ਼ਾ ਖੋਲ੍ਹਣ ਵਿੱਚ ਦੇਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਚਾਚਾ ਬਣ ਗਿਆ, ਤਿੰਨ ਮਾਸੂਮ ਭਤੀਜਿਆਂ ਅਤੇ ਭਤੀਜੀਆਂ ਨੂੰ ਕਟਰ ਨਾਲ ਵੱਢ ਸੁੱਟਿਆ
Next articleUK Visa Fee Increase Will Make Britain More Expensive for Students and Workers