समाज वीकली यू के
जालंधर- तिथि 10 फरवरी 2026 को बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल, जालंधर में स्कूल के प्रेसिडेंट श्री राम लुभाया जी, उनकी सुपर्णा श्रीमती गुरमेज जी, उनके भाई श्री चरणजीत चौंकडिया जी और उनके परिवार ने स्कूल का दौरा किया। स्कूल की आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी तथा सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी ने फूल देकर उनका स्वागत किया। आए हुए मेहमानों में श्री चरणजीत चौंकडिया जी की सुपत्नी श्रीमती विजय लक्ष्मी जी, श्री राजकुमार चौंकडिया जी, श्रीमती कुलदीप कुमारी जी, श्री अरुण कुमार चौंकडिया जी, डॉ. कृतिका जी, मिस्टर वरुण कुमार जी, श्रीमती सिमरनजीत कौर जी, मिस्टर राहुल चौंकडिया जी, श्री राम लुभाया जी का पोता समरथ चौंकडिया और पोती अवरीन शामिल रहे।
श्री चरणजीत चौंकडिया जी ने अपने बेटे श्री वरुण चौंकडिया जी तथा बहु श्रीमती सिमरनजीत कौर जी की शादी की खुशी में स्कूल को 51,000 रुपए की दान राशि दी। श्री राम लुभाया जी का पूरा परिवार दान परिमता का पालन करता है तथा स्कूल के विकास के लिए आर्थिक सहायता करता रहता है। प्रिंसिपल साहिबा तथा मैनेजमेंट कमेटी ने उनका धन्यवाद किया, जो कि और लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और अपना दान उचित स्थान पर देते है। उन्हें ‘बुद्ध और उनका धम्म’ पुस्तक स्मृति चिन्ह दिया गया।
स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए संपर्क करें
श्री हुसन लाल जी: 9988393442




