वर्कर क्लब आर.सी.एफ द्वारा ओलिम्पियन हाकी गोलकीपर दिनेश पाठक को किया गया सम्मानित

कैपशन-वर्कर क्लब आर.सी.एफ द्वारा ओलिम्पियन हाकी गोलकीपर दिनेश पाठक को सम्मानित करने का दृश्य

हुसैनपुर (ਸਮਾਜ ਵੀਕਲੀ) (कौड़ा )-साहिबजादा अजीत सिंह संस्थान वर्कर क्लब द्वारा रेल कोच फैक्ट्री हुसैनपुर (कपूरथला) द्वारा नेपाली महिला मण्डल के तीज उत्सव के अवसर पर एक समारोह का आयोजन क्लब के सचिव नरेश भारती के नेतृत्व में किया गया । इस दौरान जहां रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं इस अवसर पर टोकियो ओलंपियन हॉकी गोलकीपर दिनेश पाठक को साहिबजादा अजीत सिंह संस्थान वर्कर क्लब की तरफ से विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

टोकियो ओलिम्पियन हाकी गोलकीपर दिनेश पाठक को सम्मानित करने उपरांत क्लब के सचिव श्री नरेश भारती ने कहा कि दिनेश पाठक ने अपनी जन्मभूमि कपूरथला का जहां मान बढ़ाया है । वहीं कपूरथला का नाम विश्व स्थल पर ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर सभी का सिर फखर से ऊंचा कर दिया है। इस मौके पर हरप्रीत सिंह, संदीप सिंह,
अवतार सिंह गिल, मंजीत सिंह आदि बड़ी संख्या में संस्थान के सदस्य व अन्य लोग उपस्थित थे ।

 

 

 

 

‘ਸਮਾਜ ਵੀਕਲੀ’ ਐਪ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰਨ ਲਈ ਹੇਠ ਦਿਤਾ ਲਿੰਕ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly

Previous articleਅਮਰਨਾਥ ਬਰਫ਼ਾਨੀ ਹੋਏ ਦਿਆਲ, ਗੁਫ਼ਾ ਤੋਂ ਘਰ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਆਪਣਾ ਅਲੌਕਿਕ ਪ੍ਰਸਾਦ – ਅਸ਼ੋਕ ਸੰਧੂ ਮੰਡਲ ਪ੍ਰਧਾਨ
Next articleਹਿਬਤੁੱਲ੍ਹਾ ਅਖੁੰਦਜ਼ਾਦਾ ਕਰਨਗੇ ਤਾਲਿਬਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ