

(समाज वीकली) लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, 19 जुलाई 2026 केन्द्रीय विद्यालय संगठन की 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) खो-खो, कबड्डी, मुक्केबाज़ी, बैडमिंटन, और निशानेबाज़ी खेलों का समापन एक गौरवपूर्ण और हर्षोल्लास से भरे समारोह के साथ हुआ। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता देशभर के 25 क्षेत्रीय संभागों से आए लगभग 200 अनुरक्षकों के मार्गदर्शन में 1818 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की अद्भुत खेल भावना और समर्पण का साक्षी बनी। समारोह में एयर कोमोडोर ए. के. चौधरी (यूवाईएसएम,वीएम ) मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए | कार्यक्रम में श्री अनुराग भटनागर (उपायुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन, चंडीगढ़ संभाग),सहायक आयुक्त श्री जुगल किशोर और श्री पी.सी. तिवाड़ी सहित स्थानीय विद्यालयों के प्राचार्य एवं केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केविएस) की ओर से नियुक्त अन्य

तकनीकी सदस्य और पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहे | समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत भाषण के साथ हुआ। श्री अनुराग भटनागर (उपायुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन, चंडीगढ़ संभाग) ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि एयर कमोडोर अजय कुमार चौधरी, UYSM, VM ने कारगिल युद्ध और ऑपरेशन पराक्रम में हिस्सा लिया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, एक अहम एयर फ़ोर्स बेस के कमांडर के तौर पर, उन्होंने कॉम्बैट प्लेटफ़ॉर्म की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए कई नए तरीके अपनाए। उन्हें 29 जून 2026 को भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित ‘उत्तम युद्ध सेवा मेडल’ से सम्मानित किया गया। वे एक एक्टिव स्पोर्ट्समैन और स्काईडाइवर भी हैं। मुख्य अतिथि एयर कोमोडोर ए. के. चौधरी (यूवाईएसएम,वीएम ) ने अपने जोशीले संबोधन में–”प्रतियोगिताओ के विजेताओं को बधाई देते हुए बताया कि जीत से अधिक महत्त्व प्रतिभागिता है । जीवन में किताबी ज्ञान के साथ खेल भी व्यक्तित्व के विकास के लिए जरूरी है |

मुख्य अतिथि महोदय ने अपने स्वयं के जीवन के उदाहरणों से जीवन पर शिक्षक के प्रभाव और महत्त्व को समझाया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम और मंच सज्जा की प्रसंशा करते हुए मेजबान चड़ीगढ़ संभाग को प्रतियोगिता के सफल आयोजन की बधाई दी |प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विभिन्न श्रेणियों में विजेता प्रतिभागी इस प्रकार रहे: बैडमिंटन स्पर्धा में : कोलकाता (प्रथम), भुवनेश्वर (द्वितीय) और अहमदाबाद (तृतीय) स्थान पर रहे | कबड्डी: अंडर-14 में कोलकाता (प्रथम), चेन्नई (द्वितीय) और दिल्ली (तृतीय) स्थान पर रहे और अंडर-17 वर्ग में : चेन्नई (प्रथम) , भुवनेश्वर (द्वितीय) और जयपुर (तृतीय) स्थान पर रहे | खो-खो: अंडर-14 वर्ग में कोलकाता (प्रथम), भोपाल (द्वितीय) और बेंगलुरु (तृतीय) स्थान पर रहे और अंडर-17:मुकाबले में बेंगलुरु (प्रथम) ,लखनऊ (द्वितीय)और भोपाल (तृतीय) स्थान पर रहे | मुक्केबाजी स्पर्धा में दिल्ली ने जहाँ चैंपियनशिप जीती वही मुम्बई और गुरुग्राम दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे | निशानेबाजी (10 मीटर) की विविध प्रतियोगिताओं में चेन्नई चैंपियन रहा तथा जयपुर और जबलपुर गुरुग्राम दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे I सहायक आयुक्त श्री जुगल किशोर ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में आयोजन की सफलता में एलपीयू के योगदान को सराहते हुए कहा कि खिलाड़ियों को श्रेष्ठ सुविधाएँ प्रदान की गईं – जिसमें आधुनिक खेल मैदान, सुरक्षित आवास, पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य सेवाएं शामिल थीं। इस प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संचालित करने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए सब के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रध्वज अवरोहण एवं प्रतियोगिता के औपचारिक समापन की घोषणा के साथ हुआ।
प्राचार्य





