#समाज वीकली
वैशाली- माननीय श्री सोहनलाल गिन्धा (BBAES) स्कॉटलैंड, बोधिसत्व अंबेडकर स्कूल फूलपुर धनल, जालंधर का 1 फरवरी 2025 को बिहार के वैशाली जिले मे स्थित नवोदय विद्यालय में आगमन हुआ l नवोदय विद्यालय वैशाली के स्काउट गाइड और एनसीसी कैडेट के छात्र-छात्राओं ने उन्हे सलुट दी, सर्वप्रथम उन्हें एस्कॉर्टिंग करते हुए प्राचार्य महोदय के कक्ष में ले गए l उन्हें प्राचार्य महोदय श्री जितेंद्र कुमार एवं माननीय श्री राजेश प्रसाद बौद्ध ने उन्हे पुष्प गुछ देकर स्वागत सम्मान किया l फिर बच्चों ने उनके स्वागत सम्मान में सामूहिक स्वागत गान प्रस्तुत किया l मंच का संचालन श्री बौद्ध जी ने किया, आवासीय विद्यालय में बच्चों का रहन-सहन पठन-पाठन के बारे में विस्तृत जानकारी दिया l
फिर श्री लाल जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए यह बताया कि हमें किस प्रकार अपने महापुरुषों के विचारों को अपने अंदर समाहित करने की जरूरत है, ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ना हैl हमें भगवान बुद्ध, बाबा साहब के विचारों को तार्किक, बौद्धिक, क्षमता को आत्मसात करके ही हम देश दुनिया में आगे बढ़ सकते है l कार्यक्रम में शिक्षकों से भी मुलाकात किया, फिर बच्चों द्वारा लगाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और आवासीय विद्यालय के पूर्ण गतिविधियों से अवगत हुए l अंत में विद्यालय की प्राचार्य महोदय ने उन्हें अंग वस्त्र देकर और मोमेंटम के रूप में भगवान बुद्ध के चित्र को देकर उन्हें सम्मानित किया l
जय भीम जय संविधान जय भारत जय विज्ञान l




